विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को आएगा परिणाम

Published: Sun, 15 Mar 2026 05:11 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2026 07:03 PM (IST)

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को घोषित होंगे नतीजे
पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को घोषित होंगे नतीजे

HighLights

  1. चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कीं।

  2. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में चुनाव।

  3. परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का एलान किया। इस साल 2026 में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं।

किस राज्य में कब होंगे चुनाव?

WhatsApp Image 2026-03-15 at 17.45.10
WhatsApp Image 2026-03-15 at 17.45.10 (3)
WhatsApp Image 2026-03-15 at 17.45.10 (4)

WhatsApp Image 2026-03-15 at 17.45.10 (1)

WhatsApp Image 2026-03-15 at 17.45.10 (2)

सभी विधानसभा चुनावों का परिणाम - 4 मई
 
Vidhan Sabha Election 2026

कब समाप्त होगा कार्यकाल?

सभी राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराए जाएंगे। 15 जून तक इन पांचों राज्यों की विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

  • चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है।
  • तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई तक समाप्त हो रहा है।
  • असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो जाएगा।
  • केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है।
  • पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल भी 15 जून को समाप्त हो जाएगा।
Election (1)

5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव

चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों की 824 सीटों के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। 4 मई को सभी विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Election

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव

पश्चिम बंगाल में कुल 7 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 1402 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव होने हैं।

पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे, जिसमें टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं। इन चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी फिर एक बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 18.25.25

तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव

तमिलनाडु में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 7617 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं।

पिछली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे, जिसमें डीएमके ने 133, अन्नाद्रमुक ने 66 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती थीं। चुनाव के बाद एमके स्टालिन ने सीएम पद की शपथ ली थी।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 18.49.32 (2)

असम में 126 सीटों पर चुनाव

असम में कुल 2.4 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.2 करोड़ पुरुष और 1.2 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 343 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। असम में 126 सीटों पर चुनाव होने हैं।

पिछली बार असम विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। एनडीएन ने 75 सीटें जीतकर असम में सरकार बनाई थी और हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 18.49.32 (1)

केरल में 140 सीटों पर चुनाव

केरल में कुल 2.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.3 करोड़ पुरुष और 1.3 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 277 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं।

केरल विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इसमें एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। इस चुनाव के बाद पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 18.49.32

पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव

पुडुचेरी में कुल 9.4 लाख वोटर हैं, जिनमें 4.4 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। यहां 139 वोट थर्ड जेंडर के भी वोट हैं। पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव होने हैं।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इस चुनाव में एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं। एनडीए के एन. रंगास्वामी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 18.49.31

यह भी पढ़ें- असम दंगल: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आई, अब तक 65 उम्मीदवारों के नाम फाइनल

यह भी पढ़ें- बंगाल में SIR अपीलीय ट्रिब्यूनल गठन में देरी, चुनाव आयोग ने बताया कारण