विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम चुनाव में एक चरण में चुनाव, 9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट; 4 मई को आएंगे नतीजे

Published: Sun, 15 Mar 2026 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2026 05:25 PM (IST)

निर्वाचन आयोग ने विज्ञान भवन में असम समेत चार राज्यों और पुडुचेरी के लिए 2026 विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

HighLights

  1. निर्वाचन आयोग ने असम चुनाव 2026 की तारीखें घोषित कीं

  2. असम में भाजपा-एनडीए बहुमत में, कांग्रेस चुनौती दे रही

  3. हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच मुख्य मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इस दौरान, असम समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान किया है।

15वीं असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, जिससे पहले चुनाव संपन्न कराना अनिवार्य है। असम में कुल 2.5 करोड़ वोट है। इनमें 1.25 करोड़ महिला मतदाता हैं।

असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। असम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीख ऐलान हो गया है, असम में वोटिंग 9 अप्रैल को 1 चरण में होंगी और जिसके नतीजे 4 मई को आएंगे।

assam (1)

असम विधानसभा चुनाव 2026

कुल सीट- 126

मतद- 9 अप्रैल

चुनाव का नतीजा- 4 मई

वर्तमान राजनीतिक समीकरणों पर डालें नजर

वर्तमान में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के पास 126 में से 86 सीटें हैं, जो बहुमत के आंकड़े (64) से काफी अधिक है। महज 22 सीटों पर सिमटी कांग्रेस के लिए इस बार बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचना एक कठिन चुनौती साबित होगा।

असम में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाली इस जंग में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के नेतृत्व में विपक्ष अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें- असम दंगल: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आई, अब तक 65 उम्मीदवारों के नाम फाइनल

यह भी पढ़ें- 'हार की सेंचुरी लगने वाली है...', असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज