विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivraj Patil: कांग्रेस ने भगवद गीता पर शिवराज पाटिल के बयान को अस्वीकारा, शास्त्र को बताया मुख्य स्तंभ

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 21 Oct 2022 05:18 PM (IST)

कांग्रेस ने पार्टी नेता और पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल द्वारा भगवद गीता को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कहा ...और पढ़ें

कांग्रेस ने भगवद गीता पर शिवराज पाटिल के बयान को अस्वीकारा।
कांग्रेस ने भगवद गीता पर शिवराज पाटिल के बयान को अस्वीकारा।

नई दिल्ली, पीटीआइ। कांग्रेस ने पार्टी नेता और पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल द्वारा भगवद गीता को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कहा है कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस ने कहा कि इस तरह के बयान अस्वीकार्य है। कांग्रेस ने जोर देते हुए कहा कि शास्त्र या धर्म ग्रंथ भारतीय सभ्यता का मुख्य स्तंभ रहा है।

शिवराज पाटिल के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना

बता दें कि कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने दावा किया था कि लव जिहाद की बात सिर्फ इस्लाम में ही नहीं है, बल्कि ये भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी हैं। इस विवादित बयान को लेकर भाजपा ने निशाना साधते हुए कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने बयान को किया अस्वीकार

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'मेरे वरिष्ठ सहयोगी शिवराज पाटिल ने कथित तौर पर भगवद गीता पर कुछ टिप्पणी की जो अस्वीकार्य है। इसके बाद उन्होंने सफाई दी। कांग्रेस का रुख साफ है। भगवद गीता भारतीय सभ्यता का एक प्रमुख आधारभूत स्तंभ है।'

जयराम रमेश ने नेहरू का किया जिक्र

जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा लिखी गई किताब 'डिस्कवरी आफ इंडिया' के कुछ भाग को शेयर किया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री ने लिखा है, 'गीता का संदेश किसी एक संप्रदाय से संबंधित नहीं है और न ही इसे किसी स्कूल में लिखा गया है। यह वैश्विक है और इसके दिखाए रास्ते ब्राह्मण सहित अन्य जाति सभी के लिए है। इसके दिखाए रास्ते ने मेरा मार्गदर्शन किया है।'

शिवराज पाटिल ने दिया था विवाविद बयान

बता दें कि कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी पर आधारित किताब के विमोचन के अवसर पर शिवराज पाटिल ने कहा कि माना जाता है कि इस्लाम धर्म में लव जिहाद पर काफी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा, 'सिर्फ कुरान में ही नहीं गीता में भी, श्री कृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं और यह बात सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी है।

ये भी पढ़ें: गीता में जिहाद की बात कहने वाले कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल बयान से पलटे

ये भी पढ़ें: 'श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया...' शिवराज पाटिल का विवादित बयान, कांग्रेस पर भड़की भाजपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।