विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया...' शिवराज पाटिल का विवादित बयान, कांग्रेस पर भड़की भाजपा

By AgencyEdited By: Arun kumar Singh
Published: Thu, 20 Oct 2022 11:21 PM (IST)

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन के मौके पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ...और पढ़ें

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा।

 नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने गुरुवार को हिंदू धर्म को लेकर विवादास्‍पद बयान दिया है। उन्‍होंने दावा किया कि जिहाद की अवधारणा सिर्फ इस्लाम में ही नहीं बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी है। इस मामले में भाजपा ने शिवराज पाटिल की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

पूर्व गृह मंत्री ने कहा, गीता में है जिहाद की बात

कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन के मौके पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद की बहुत चर्चा है। उन्होंने कहा कि यह अवधारणा तब सामने आती है, जब सही इरादे और सही काम करने के बावजूद कोई नहीं समझता या सहयोग नहीं करता है, तब कोई बल प्रयोग कर सकता है। उन्होंने हिंदी में अपनी टिप्पणी में दावा किया कि सिर्फ कुरान में ही नहीं, महाभारत में भी, गीता के हिस्से में श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं। यह बात सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी है। ईसाइयों ने भी लिखा है कि वे सिर्फ शांति स्थापित करने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि साथ में तलवारें भी लाए हैं. यानि कि अगर सबकुछ समझने के बावजूद भी कोई हथियार लेकर आ रहा है तो आप भाग नहीं सकते हैं।

दुनिया में शांति की जरूरत

87 वर्षीय नेता ने कहा कि अगर सब कुछ समझाने के बाद भी लोग समझ नहीं रहे हैं। हथियार लेकर आ रहे हैं तो आप भाग नहीं सकते। आप इसे जिहाद नहीं कह सकते और आप इसे गलत नहीं कह सकते। यही समझना चाहिए। हाथ में हथियार के साथ लेकर लोगों को समझाने की यह अवधारणा नहीं होनी चाहिए। शिवराज पाटिल ने आगे कहा कि मोहसिना किदवई की किताब भी अपने धर्म का पालन करते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने की बात करती है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में शांति की जरूरत है।

भाजपा ने वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया

पूर्व गृह मंत्री की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा कि आप नेता गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू धर्म से नफरत और वोटबैंक की राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रयोग किया। अब कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहना है कि श्री कृष्ण ने 'जिहाद' सिखाया अर्जुन! पूनावाला ने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने हिंदू या भगवा आतंक गढ़ा, राम मंदिर का विरोध किया, राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाया, हिंदुत्व = आइएसआइएस (ISIS) कहा।

खड़गे के नाम के उच्‍चारण में गलती की

अपने भाषण में पाटिल ने यह भी कहा कि उन्होंने कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को वोट दिया था। हालांकि, उन्होंने गलती से भाषण में खड़गे को खंडेलवाल के रूप में एक-दो बार संदर्भित किया। शिवराज पाटिल ने अपने संबोधन में विस्तार से बात की और अलग-अलग विषयों पर बात की। शिवराज पाटिल कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रहे हैं। 26/11 के मुंबई हमले के दौरान देश के गृह मंत्री थे। इस मौके पर बार-बार ड्रेस बदलने के कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वह महाराष्‍ट्र के लातूर से लोकसभा सांसद रहे थे।वह लोकसभा अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।