विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress President Election: कांग्रेस में 22 साल बाद अध्यक्ष पद का चुनाव, समझें मतदान की प्रक्रिया

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2022 09:52 AM (IST)

Congress President Election कांगेस अध्यक्ष पद के लिए आज वोटिंग हो रही है। 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि अध्यक्ष पद ...और पढ़ें

Congress President Election: कांग्रेस में 22 साल बाद अध्यक्ष पद का चुनाव
Congress President Election: कांग्रेस में 22 साल बाद अध्यक्ष पद का चुनाव

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक होगी। आपको समझाते हैं कि मतदान की प्रक्रिया क्या है।

  • कांग्रेस का अगला अध्यक्ष चुनने के लिए प्रदेश कांग्रेस समिति के 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये प्रतिनिधि संगठन में हर पांच साल में चुने जाते हैं।
  • मतदान के लिए देशभर में 65 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। ऐसे में वह कर्नाटक के बेल्लारी में बनाए गए बूथ पर वोट डालेंगे। राहुल गांधी के साथ ही 40 अन्य प्रतिनिधि इसी बूथ पर वोट डालेंगे।
  • मतों की गिनती बुधवार यानि 19 अक्टूबर को होगी। 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 22 साल बाद हो रहा है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मतदान की सुचारू व्यवस्था की गई है।
  • मतदान के दौरान उम्मीदवार के नाम के आगे एक या दो नहीं लिखना होगा। प्रतिनिधियों को उम्मीदवार के नाम के आगे 'टिक' का निशान लगाना होगा।
  • मतदान खत्म होने के बाद सीलबंद देशभर से बॉक्स को मंगलवार को दिल्ली लाया जाएगा और पार्टी मुख्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा।
  • वोटों की गिनती से पहले बैलेट पेपर्स को एकसाथ मिला दिया जाएगा। 50 फीसद से ज्यादा वोट मिलने वाला उम्मीदवार ही कांग्रेस का अगला अध्यक्ष होगा।

ये भी पढ़ें:

Congress President Election 2022 LIVE Updates: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव थोड़ी देर में होगा शुरू, सोनिया-प्रियंका और राहुल कहां डालेंगे वोट

Congress President Election: आज चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में होगा मतदान, खड़गे के पक्ष में हो सकती है वोटिंग