यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, कहा- समाज में बढ़ रही हिंसा
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा की मौजूद सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज हम सब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा की मौजूद सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज हम सब देख रहे हैं कि असहिष्णुता बढ़ती जा रही है वहीं समाज मेें हिंसा भी बढ़ रही है। बता दें कि सोनिया गांधी सूचना का अधिकार कानून में संशोधन को लेकर भाजपा की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार एजेंडे के तहत इस तरह के काम को आगे बढ़ा रही है। स्वायत्तता को कम किया जा रहा है।
यूपीए काल की बड़ी उपलब्धि
उन्होंने अपने बयान में कहा कि यूपीए की सरकार में 2005 में एक सबसे बेहतर और उपलब्धियों वाला काम था 'सूचना का अधिकार कानून'। वर्तमान की सरकार इसे कमजोर करने पर तुली है। इसी कानून के द्वारा सूचना आयोग जैसी संस्था को अस्तित्व में लाया गया। इसी के द्वारा प्रजातंत्र के मायने बदलकर रख दिए हैं। इस कानून के मार्फत ही जनता के प्रति जवाबदेही सरकार की बढ़ जाती है।
आरटीआइ कार्यकर्ता निभा रहे बड़ी भूमिका
आरटीआइ कानून के बाद आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। सरकारी नीतियों को बेहतर ढंग से पालन करने में मदद करते हैं। उन्होंने इस कानून की बात करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और चुनाव प्रकिया में कमियों को उजागर करने में इस कानून ने लोगों की भरपूर मदद की।
इस कानूूून से रुक रहे भाजपा के एजेंडे
मोदी सरकार अपने एजेंडों को लागू करने में इस कानून को बड़े अड़चन के तौर पर देख रही है क्योंकि यह कानून जवाबदेही तय करता है। वहीं भाजपा सरकार किसी भी प्रकार की जवाबदेही से बचती है।
