Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Congress Bharat Jodo Yatra LIVE: कन्‍याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, सोनिया गांधी ने दिया संदेश

Kanyakumari To Kashmir Congress Bharat Jodo Yatra LIVE: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा का उद्घाटन करेंगे। ये यात्रा कई राज्यों से गुजरने के बाद कश्मीर में समाप्त होगी।

By Mohd FaisalWed, 07 Sep 2022 05:58 PM (IST)
News Article Hero Image

Bharat Jodo Yatra LIVE: कांग्रेस पार्टी आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) शुरू करेगी। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 150 दिनों तक चलेगी, यह यात्रा लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो 2024 के आम चुनाव से पहले लोगों में जागरूकता पैदा करने और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए एक जन आंदोलन है। इस भारत जोडो यात्रा के दौरान मार्च, रैलियां और जनसभाएं भी होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा।

7 Sept 20225:46:38 PM
यात्रा से हमारे संगठन का कायाकल्प होगा

कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यह परिवर्तनकारी पल है। विश्वास है कि हमारे संगठन का कायाकल्प होगा। मैं प्रतिदिन विचार और आत्मा से यात्रा में भाग लूंगी। मेडिकल जांच के कारण फिलहाल मैं मौजूद नहीं हं।

7 Sept 20225:15:04 PM
लोगों को एकजुट कर सकती है यह यात्रा

 कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इस यात्रा से पार्टी भारत जोड़ो और कांग्रेस जोड़ो दोनों को ही हासिल कर सकती है। यह यात्रा देशभर के कांग्रेसियों और महिलाओं को पार्टी के मूल्यों और आदर्शों के साथ-साथ लोगों की सेवा के लिए एकजुट कर सकती है।

7 Sept 20224:54:42 PM
'भारत जोड़ी यात्रा' शुरू

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कन्याकुमारी में भारत जोड़ी यात्रा शुरू की

Tamil Nadu | Congress MP Rahul Gandhi along with party leaders & workers commences 'Bharat Jodo Yatra' in Kanniyakumari pic.twitter.com/mVeZdtCYgs

— ANI (@ANI) September 7, 2022
7 Sept 20224:08:09 PM
राहुल गांधी ने किया तिरुवल्लुवर मेमोरियल का दौरा

कन्याकुमारी के तिरुवल्लुवर मेमोरियल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केएस अलागिरी ने संत तिरुवल्लुवर को पुष्पांजलि अर्पित की।

आज तिरुवल्लुवर मेमोरियल में श्री @RahulGandhi के साथ श्री @ashokgehlot51 , श्री @bhupeshbaghel एवं श्री @KS_Alagiri ने संत श्री तिरुवल्लुवर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।#BharatJodoBegins pic.twitter.com/dk7oX9MXLb

— Congress (@INCIndia) September 7, 2022
7 Sept 20224:00:10 PM
भाजपा का कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra पर तंज

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी पहले अपना घर, पार्टी को एकजुट कर लेते, तब भारत को जोड़ने की बात करते तो बेहतर होता। कांग्रेस के अपने पुराने समर्पित लोग, समर्पित नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और राहुल जी चले हैं देश जोड़ने।

भाजपा का कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra पर तंज, पार्टी टूट रही और राहुल गांधी निकले हैं देश जोड़ने

7 Sept 20223:54:44 PM
राहुल गांधी ने किया विवेकानंद स्मारक का दौरा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत करने से पहले कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का दौरा किया।

Tamil Nadu | Congress MP Rahul Gandhi visits Vivekananda Memorial in Kanyakumari ahead of #BharatJodoYatra pic.twitter.com/RnHfZAbSfG

— ANI (@ANI) September 7, 2022
7 Sept 20223:34:30 PM
विवेकानंद स्मारक पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कन्याकुमारी के विवेकानंद स्मारक पहुंचे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।

LIVE: Shri @RahulGandhi at Vivekananda Memorial in Kanyakumari. #BharatJodoBeginshttps://t.co/qo4nccPzvY

— Congress (@INCIndia) September 7, 2022
7 Sept 20223:06:52 PM
सत्ता के लिए थी BJP की रथयात्रा- कन्हैया कुमार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने बुधवार को दावा किया कि BJP ने साल 1990 में जो रथ यात्रा निकाली थी वह सत्ता (power) के लिए थी लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सत्य (truth) के लिए है। कन्हैया कुमार को पार्टी ने भारत यात्री करार दिया है। वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3,570-किमी दूरी तय करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहल पूरी तरह राजनीतिक नहीं है।

Bharat Jodo Yatra: सत्ता के लिए थी BJP की रथयात्रा, सत्य के लिए है भारत जोड़ो यात्रा- कन्हैया कुमार

7 Sept 20222:30:01 PM
कन्याकुमारी पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कन्याकुमारी पहुंचे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

Shri @RahulGandhi has arrived in Kanyakumari, Tamil Nadu to join the grand #BharatJodoYatra and flag off the biggest political and social revolution of independent India where millions would march together towards a glorious tomorrow. pic.twitter.com/mRRLC53hLa

— Congress (@INCIndia) September 7, 2022
7 Sept 20222:18:59 PM
भाजपा ने उठाए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश कार्तव्य पथ पर है लेकिन कांग्रेस गुलामी के परिवार पथ पर है। यह भारत जोड़ो के बारे में नहीं बल्कि परिवार को जोड़ो के बारे में है। यह पद यात्रा नहीं है, बल्कि पद (पद) के लिए एक यात्रा है।

Country is on Kartavya Path but Congress is on Ghulami ka Parivar Path. Its not about Bharat Jodo but Parivar ko Jodo. Its not Pad Yatra but a yatra for a pad (position): Shehzad Poonawalla, BJP on Bharat Jodo Yatra posters showing Robert Vadra, & other leaders, on them pic.twitter.com/SAanGpFebV

— ANI (@ANI) September 7, 2022
7 Sept 20222:09:58 PM
भारत जोड़ो यात्रा का क्या है उद्देश्य

एक वीडियो संदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह यात्रा इसलिए जरूरी है, क्योंकि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है।

7 Sept 20221:26:48 PM
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल का बयान

भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह ऐतिहासिक यात्रा स्पष्ट रूप से इस सरकार के खिलाफ सभी को एक साथ ले जाने के कांग्रेस के रवैये का संकेत है। भाजपा इस यात्रा से डरी हुई है।

Kanniyakumari, Tamil Nadu | This historical Yatra from Kanniyakumari to Kashmir is clearly an indication of Congress attitude to take everyone together against this government. They (BJP) are scared of this Yatra: Congress MP KC Venugopal on #BharatJodoYatra pic.twitter.com/k5QpLWz15v

— ANI (@ANI) September 7, 2022
7 Sept 20221:17:28 PM
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन आज तक उन्होंने (पीएम) ये बात नहीं कही है। देश में जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे संभाला नहीं गया तो गृह युद्ध भी हो सकता है।

7 Sept 20221:16:08 PM
देश में नफरत, हिंसा का माहौल- गहलोत
blog images

भारत जोड़ो यात्रा पर राजस्थान CM और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा देश में जिस प्रकार का माहौल बना है ऐसा माहौल आजादी के बाद पहली बार बना है यहां नफरत, हिंसा का माहौल है। जिससे देश चिंतित है। हम PM से बार-बार अनुरोध कर रहे थे कि वो अपील करें कि देश में प्रेम-भाईचारा, सद्भावना होना चाहिए।

7 Sept 20221:13:27 PM
कंटेनर होगा राहुल का चलता-फिरता आशियाना

3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का आशियाना कंटेनर होगा, जो चलता फिरता होगा। वो 150 दिनों तक इसी कंटेनर में रहेंगे। सोने के लिए बेड, टॉयलेट और कुछ में एसी भी लगाया गया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई इलाकों में तापमान और गर्मी बढ़ी हुई होगी, 3570 किमी यात्रा में कई इलाके ऐसे भी हैं जहां भीषण गर्मी और उमस होगी। इसलिए कंटेनर में एसी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कंटेनर में ही सोने के लिए गद्दे और टॉयलेट भी बनवाए गए हैं। इसलिए यात्रा में जाने वाले सभी नेताओं को बताया गया है कि कपड़े धोने की सुविधा 3 दिन में एक बार ही मिल पाएगी।

Bharat Jodo Yatra: 150 दिन, 3570 किमी यात्रा, कंटेनर में रात गुजारेंगे राहुल गांधी; जानें- कांग्रेस ने किए कैसे इंतजाम

7 Sept 20221:11:46 PM
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत अखंड है। हम एक राष्ट्र हैं। कांग्रेस ने 1947 में भारत को विघटित कर दिया। अगर राहुल गांधी को इस बात का कोई अफसोस है कि उनके दादा ने गलती की है, तो भारत में भारत जोड़ो यात्रा का कोई फायदा नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश को एकीकृत करने और अखंड के लिए काम करने का प्रयास करें।

#WATCH | "India is intact. Were one nation. Congress disintegrated India in 1947. If Rahul Gandhi has any regret that his grandfather made a mistake, theres no use of Bharat Jodo Yatra in India. Try to integrate Pakistan, Bangladesh & work for Akhand Bharat..," says Assam CM. pic.twitter.com/W1ZbWV4rOG

— ANI (@ANI) September 7, 2022
7 Sept 20221:06:56 PM
तिरंगा लेकर चलेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता और सिविल सोसायटी से जुड़े करीब 300 लोग पदयात्रा में शामिल रहेंगे। राहुल गांधी महात्मा गांधी मंडपम पर भी जाएंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें भारत का झंडा सौंपेंगे। यह झंडा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आगे लेकर पार्टी नेता लेकर चलेंगे। इसके अलावा बाकी कुछ नेता भी अपने हाथों में तिरंगा लेकर चलेंगे।

7 Sept 202212:13:45 PM
भारत जोड़ो यात्रा का शिड्यूल से लेकर रुट मैप तक सब कुछ जानें

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सरकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जाएगी। जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होंगी। यहां यात्रा के शिड्यूल से लेकर रुट मैप तक की जानकारी के बारे में जानें।

Bharat Jodo Yatra: कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, जानें- शिड्यूल से लेकर रुट मैप तक सब कुछ

7 Sept 202212:04:34 PM
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार बोले
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि एक अखंड और मजबूत भारत देखना राजीव गांधी का सपना था। आज राहुल गांधी के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Sri Rajiv Gandhis vision was to see a united and strong India. Paid tributes to him alongside Sri @RahulGandhi at his memorial in Sriperumbudur as we begin the #BharatJodoYatra.

— DK Shivakumar (@DKShivakumar) September 7, 2022
7 Sept 202211:55:41 AM
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राज बब्बर ने किया ट्वीट

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राज बब्बर ने ट्वीट किया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। राज बब्बर ने कहा कि उम्मीद है कि ये प्रयास देश और कांग्रेस दोनों को जोड़ने की दिशा में अहम साबित होगा।

भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि ये प्रयास देश और कांग्रेस - दोनों को जोड़ने की दिशा में अहम साबित होगा।

— Raj Babbar (@RajBabbar23) September 7, 2022
7 Sept 202211:37:10 AM
कांग्रेस बांटने का प्रयास कर रही है- सिद्धार्थ नाथ सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का अंग नहीं बनने दे रहे थे। आप ट्रिपल तलाक का समर्थन कर रहे थे वो हमने हटाया। अपनी यात्रा से आप भारत को फिर से इन मुद्दों के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

7 Sept 202211:26:15 AM
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए सवाल
blog images

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की यात्रा की शब्दावली पर मुझे एतराज है। भारत टूटा कहां है जो आप जोड़ने निकले हैं। आप किस प्रकार से कह सकते हैं कि भारत टूटा है? मुद्दों के आधार पर आपने भारत को बांट रखा था।

7 Sept 202211:16:26 AM
कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने किया ट्वीट

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा जब जम्मू-कश्मीर के रास्ते मेरे गृह राज्य हिमाचल के पास पहुंचगी, तब मैं इसका हिस्सा बनूंगा।

Congress MP Anand Sharma "to join the (Bharat Jodo) Yatra when it reaches near my home state of Himachal en route to Jammu-Kashmir." pic.twitter.com/egTyinzlmA

— ANI (@ANI) September 7, 2022
7 Sept 202211:14:23 AM
जयराम रमेश बोले- अपरिपक्व हैं हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की भारत जोड़ो यात्रा पर की गई टिप्पणी पर भी जयराम रमेश ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा अपरिपक्व हैं और वह केवल अपने नए आकाओं के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए बयान देते हैं।

7 Sept 202210:52:33 AM
जयराम रमेश ने साधा हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं असम के सीएम को गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि 20-25 साल कांग्रेस का हिस्सा रहने के बाद उन्हें हर दिन अपनी वफादारी साबित करनी होती है। वह हाल ही में बीजेपी में आए हैं, इसलिए उन्हें हर दिन अपमानजनक बयान देना पड़ता है।

I dont take Assam CM seriously, because he has to prove his loyalty every day after having been a part of Congress for 20-25 years. Hes a recent migrant to the BJP, so he has to make outrageous statements every day: Congress Gen Secy in-charge of communications Jairam Ramesh https://t.co/CnihVeBCj5 pic.twitter.com/XJ5rB8fGl6

— ANI (@ANI) September 7, 2022
7 Sept 202210:46:26 AM
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम सरमा का कटाक्ष

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को पाकिस्तान में इस अभियान का संचालन करना चाहिए। सरमा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत जुड़ा और एकजुट है।

Baharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम सरमा का कटाक्ष, कहा- राहुल गांधी पाकिस्तान में चलाएं अभियान

7 Sept 202210:27:39 AM
असम के सीएम के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार

भारत जोड़ो यात्रा पर असम के सीएम बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं। BJP कहती है कि सारे मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लो तो भेजने का क्या मतलब है?:

On Assam CMs "Cong should go to Pak for Bharat Jodo Yatra" remark, Chhattisgarh CM says, "Hes spewing venom. He mustve visited RSS office&seen Akhand Bharats map. BJP says Muslims be sent to Pak&it be merged for Akhand Bharat. Whats does it mean to send them&merge later?" pic.twitter.com/azo18Scy1c

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 7, 2022
7 Sept 202210:06:02 AM
कांग्रेस ने की लोगों से जुड़ने की अपील

कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से भारत यात्रा से जुड़ने की अपील की है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि राहुल गांधी ने भारत की एकता के लिए लड़ने का संकल्प लिया है। कन्याकुमारी में आज से Bharat Jodo Yatra की शुरुआत हो रही है। जन आंदोलन में शामिल हों।

Shri @RahulGandhi has pledged to fight for the unity of India. The #BharatJodoYatra kickstarts today in Kanyakumari. Join the mass movement!#VanakkamRahul pic.twitter.com/4hRISnDWb9

— Congress (@INCIndia) September 7, 2022
7 Sept 20229:50:00 AM
प्रियंका गांधी ने की थी लोगों से जुड़ने की अपील

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा पर बात की थी। उन्होंने लोगों से इस यात्रा से जुड़ने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोग महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर एकजुट होंगे।

7 Sept 20229:21:28 AM
राहुल गांधी ने पिता को दी श्रद्घांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदुर में स्थित अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा। प्यार नफरत को जीत लेगा। आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर इसे मात देंगे।

I lost my father to the politics of hate and division. I will not lose my beloved country to it too.

Love will conquer hate. Hope will defeat fear. Together, we will overcome. pic.twitter.com/ODTmwirBHR

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2022
7 Sept 20229:13:25 AM
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने किया ट्वीट

भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 7 सितंबर 2022 एक ऐसा दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी। आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है। भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग पॉइंट है। एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

7 सितंबर 2022। एक ऐसा दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी। आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है। भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग पॉइंट है। एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 7, 2022
7 Sept 20228:59:36 AM
60 कंटेनरों की की गई व्यवस्था

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल होने वाले नेता किसी होटल में नहीं रुकेंगे, वह सिर्फ कंटेनरों में ही रात बिताएंगे। इसके लिए कुल 60 कंटेनरों की व्यवस्था की गई है। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एसी भी लगाए गए हैं।

7 Sept 20228:46:25 AM
कांग्रेस ने यात्रा की तैयारियों से जुड़ा वीडियो किया शेयर

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए स्लोगन भी जारी किए हैं। साथ ही कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर तैयारियों से भी जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।

कदम से कदम मिलता जाएगा।
भारत एकजुट होकर जुड़ता जाएगा।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/mh41vSqBsV

— Congress (@INCIndia) September 6, 2022
7 Sept 20228:37:57 AM
सोनिया गांधी भी होंगी यात्रा में शामिल

कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है। कांग्रेस का कहना है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा में मार्च, रैलियां और जनसभाएं भी होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

7 Sept 20228:34:39 AM
हर दिन होगी 25 किलोमीटर की पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। इस दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जहां पड़ाव होगा, वहां रैली, जनसभाएं भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कई जगहों पर चौपाल और आम सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।

7 Sept 20228:33:04 AM
3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 150 दिनों तक चलेगी, यह यात्रा लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जो देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी।

7 Sept 20228:28:13 AM
राहुल गांधी के कार्यक्रम के बारे में जानें

3:05 PM बजे तिरुवल्लुवर स्मारक का दौरा
3:25 PM बजे विवेकानंद स्मारक का दौरा
3:50 PM बजे कामराज मेमोरियल
4:10 PM बजे महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा
4:30 PM बजे गांधी मंडपम में राष्ट्रीय ध्वज वितरण समारोह
4:40 PM महात्मा गांधी मंडपम से बीच रोड तक भारत जोड़ो यात्रियों के साथ मार्च
5:00 PM भारत जोड़ो यात्रा का औपचारिक शुभारंभ करने के लिए जनसभा

7 Sept 20228:27:54 AM
कन्याकुमारी रवाना होंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे। जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उन्हें तिरंगा भेंट करेंगे। कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक शुरुआत करते हुए एक रैली को संबोधित भी करेंगे।

7 Sept 20228:17:02 AM
राजीव गांधी के स्मारक पर राहुल ने अर्पित की पुष्पांजलि

तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

तमिलनाडु: भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदुर में राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/put2Uxffgx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2022
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us