Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, जानें- शिड्यूल से लेकर रुट मैप तक सब कुछ

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सरकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जाएगी। जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होंगी। यहां जानें- यात्रा के शिड्यूल से लेकर रुट मैप तक की जानकारी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 07 Sep 2022 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2022 12:46 PM (IST)
Bharat Jodo Yatra: कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, जानें- शिड्यूल से लेकर रुट मैप तक सब कुछ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करेंगे (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एकजुट करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए राहुल गांधी बुधवार से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू कर रहे हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' देश के 12 राज्यों से होते हुए गुजरेगी और 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

loksabha election banner

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता और सिविल सोसायटी से जुड़े करीब 300 लोग पदयात्रा में शामिल रहेंगे। कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान किसी होटल में नहीं रुकेंगे। राहुल गांधी साधारण तरीके से इस पूरी यात्रा को पूरा करेंगे।

तिरंगा लेकर चलेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी महात्मा गांधी मंडपम पर भी जाएंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें भारत का झंडा सौंपेंगे। यह झंडा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आगे लेकर पार्टी नेता लेकर चलेंगे। इसके अलावा बाकी कुछ नेता भी अपने हाथों में तिरंगा लेकर चलेंगे।

हर रोज 22-23 किमी यात्रा होगी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अधिकतर लोग कन्याकुमारी से ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाएंगे। यह यात्रा 5 महीने तक चलेगी। यह यात्रा एक दिन में 22-23 किलोमीटर तक चलेगी। यह यात्रा हर रोज सुबह 7 बजे शुरू होगी और सुबह 10 बजे तक चलेगी। इसके बाद कुछ घंटे के आराम के बाद यात्रा दूसरे चरण 3:30 बजे शुरू होगी और शाम को 7 बजे तक चलेगी।

ऐसा है आज का कार्यक्रम

3:05 PM- 3:15 PM तिरुवल्लुवर स्मारक का दौरा

3:25 PM - 3:35 PM विवेकानंद स्मारक का दौरा

3:50 PM - 4:00 PM कामराज मेमोरियल

4:10 PM - 4:30 PM महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा

4:30 PM- 4:35 PM गांधी मंडपम में राष्ट्रीय ध्वज वितरण समारोह

4:40 PM - 5:00 PM महात्मा गांधी मंडपम से बीच रोड तक भारत जोड़ी यात्रियों के साथ मार्च

5:00- 6:30 PM औपचारिक रूप से भारत जोड़ी यात्रा शुरू करने के लिए सार्वजनिक बैठक

कांग्रेस ने बताए यात्रा के सिद्धांत

  •  धर्मनिरपेक्ष भावना के लिए देश के लोगों को जोड़ना।
  •  करोड़ों भारतीयों की आवाज को बुलंद करना।
  •  देश मौजूदा वक्त में जिन समस्याओं से जूझ रहा है, इसके बारे में जनता से बात करना

राहुल की यात्रा में 300 लोग होंगे शामिल

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं जबकि उनके साथ पार्टी के 117 नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस के इन नेताओं में 28 महिलाएं भी हैं। महिलाओं को ठहरने और सोने के लिए अलग से कंटेनर बने हैं। कांग्रेस नेताओं के अलावा सिविल सोसायटी से जुड़े हुए लोग, सुरक्षाकर्मी, पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के सदस्य जिनमें फोटोग्राफर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संभालने वाले लोग और साथ ही मेडिकल टीम के लोग भी यात्रा में शामिल होंगे। इस तरह से सभी को मिलाकर यह संख्या 300 तक हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.