विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम सरमा का कटाक्ष, कहा- राहुल गांधी पाकिस्तान में चलाएं अभियान

By Amit SinghEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2022 05:29 AM (GMT+05:30)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ...और पढ़ें

साल 1947 में हुआ था भारत का बंटवारा
साल 1947 में हुआ था भारत का बंटवारा

कोकराझार (असम), एजेंसियां: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पाकिस्तान में इस अभियान का संचालन करना चाहिए। सरमा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत जुड़ा और एकजुट है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि साल 1947 में भारत का बंटवारा हुआ था। भारत जोड़ो यात्रा शुरूआत अब करने का कोई फायदा नहीं है।

पाकिस्तान में अभियान चलाएं राहुल गांधी

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सरमा ने कहा कि भारत साल 1947 में कांग्रेस के शासन के दौरान विभाजित हो गया था। अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे है? भारत जुड़ा हुआ है, और एकजुट है। मैं राहुल को सुझाव देना चाहता हूं गांधी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को पाकिस्तान ले जाना चाहिए।

यात्रा के जरिए लोगों का समर्थन पाने की कोशिश

वहीं, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारत जोड़ी यात्रा के जरिए लोग महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर एकजुट होंगे। प्रियंका ने एक फेसबुक वीडियो में कहा कि, हम एक सकारात्मक राजनीति शुरू कर रहे हैं। हम आपकी समस्याओं को सुनना चाहते हैं, हम आपकी समस्याओं को हल करना चाहते हैं। हम अपने प्यारे देश को एकजुट करना चाहते हैं। आइए भारत को एकजुट करें।

देश के लोगों से एकजुट होने की अपील

इस दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि लोगों को देश को समृद्ध बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। बता दें, कांग्रेस में मची खींच तान के बीच राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 150 दिनों तक चलने वाली 3,570 किलोमीटर की यात्रा शुरू करेंगे। पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी आज सुबह श्रीपेरंबुदूर में राजीव गांधी स्मारक में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे, जहां उनके पिता राजीव गांधी की एक बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी। स्मारक की यात्रा के बाद गांधी कन्याकुमारी जाएंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उन्हें तिरंगा भेंट करेंगे। कांग्रेस नेता भारत जोड़ी यात्रा की आधिकारिक शुरुआत करते हुए एक रैली को संबोधित करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।