विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन, जानें क्या रहेगा शेड्यूल

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2022 09:24 AM (IST)

Rahul Gandhi News कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन है। उनकी यात्रा कुरनूल जिले ...और पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 43वां दिन
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 43वां दिन

कुरनूल, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन है। यात्रा का पड़ाव अभी आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से होकर गुजर रहा है। भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को बानावासी गांव से शुरू हुई है। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत मंगलवार से हुई थी। कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा।

Bharat Jodo Yatra का आज का शेड्यूल

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा का शेड्यूल दिया गया है। इसके मुताबिक, गुरुवार सुबह 6 बजे बानावासी गांव से पदयात्रा शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे पदयात्रा मुगाती में रुकी। दोपहर चार बजे हालाहारवी से यात्रा फिर शुरू होगी। शाम साढ़े 6 बजे कल्लूदेवाकुन्ता में यात्रा कुछ देर रुकेगी। इसके बाद राहुल गांधी मठ में दर्शन करेंगे। चेतनीहल्ली में रात्रि विश्राम होगा।

Congress को वोट देने के कई कारण- Rahul Gandhi

इससे पहले, राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि अन्य पार्टियों के मुकाबले कांग्रेस को वोट देने के कई कारण हैं। पहला कारण कांग्रेस देश की एकमात्र पार्टी है जो हर भारतीय व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। कांग्रेस जाति, समुदाय, धर्म या राज्य के आधार पर भेदभाव नहीं करती है। दूसरा कारण है कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों, किसानों, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करती है।

राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो अन्य पार्टियों के विपरीत लोगों की सुनती है। कांग्रेस में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते हैं। कांग्रेस में सभी को साथ लेकर चलने की संस्कृति है।

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगवानी करेंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार

प्रधानमंत्री मोदी ने खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं