विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

By-Election: बिहार, यूपी, ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर को होंगे उपचुनाव, 8 को आएंगे परिणाम

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2022 10:38 AM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 11:16 AM (IST)

By-Elections गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा राजस्थान बिहार उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनाव होंगे। इसमें 1 लोकसभा ...और पढ़ें

कई राज्यों में उपचुनावों की तारीख की घोषणा।
कई राज्यों में उपचुनावों की तारीख की घोषणा।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव का बीते दिनों ऐलान हुआ। इस बीच आज भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों की तारीख की घोषणा की है। इन राज्यों में होने वाले उपचुनाव भी अगले महीने होंगे। ईसीआई के अनुसार  5 दिसंबर को मतदान होंगे तो 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

इन जगहों पर होने हैं चुनाव

कई राज्यों में अगले महीने उपचुनाव होने की घोषणा की गई है। इसमें 1 लोकसभा सीट तो 5 विधानसभा सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। वहीं, ओडिशा के पादमपुर की विधानसभा क्षेत्र, राजस्थान के सरदार शहर, बिहार के कुरहानी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

मैनपुरी और रामपुर पर सबकी निगाहें

इस उपचुनाव में सबकी निगाहें यूपी की लोकसभा सीट मैनपुरी और रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर होगी। बता दें कि सपा के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हुई थी। वहीं भड़काऊ भाषण देने के लिए सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली है। गौरतलब है कि दोनों सीटों सपा के गढ़ के रूप में जानी जाती है। इन दोनों सीटों पर इस बार भी कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

गुजरात में भी 5 दिसंबर को होने है चुनाव

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हाल ही में हुई है। राज्य में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ होगी। बता दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को तो बाकी बची 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होंगे।

यह भी पढ़ें- Rampur Assembly by-election: छह साल में चौथी बार विधानसभा चुनाव, Azam Khan की विधायकी जाने से रिक्‍त हुई सीट