Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Assembly Bypoll Election 2022 Updates: यूपी-बिहार समेत 6 राज्यों की सात सीटों पर मतदान खत्म, 6 नवंबर को आएंगे उपचुनाव के नतीजे

Bypoll Election Updates देश में 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है है। बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मुनुगोडे, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर मतदान हो रहा है। मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर सुबह से ही लाइन लगना शुरू हो गई थी। उपचुनाव के नतीजे 6 नवंबर को आएंगे।

By Manish NegiThu, 03 Nov 2022 07:13 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bypoll Election 2022 Updates देश में आज 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा की सात विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जिन विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें मोकामा और गोपालगंज, अंधेरी ईस्ट, गोला गोकर्णनाथ, धामनगर, आदमपुर और मुनुगोडे शामिल है।

इन सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। बता दें कि नतीजों की घोषणा 6 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें:

Bihar By Election 2022 LIVE UPDATES: बिहार में गोपालगंज व मोकामा की सीटों के लिए मतदान शुरू, नीतीश कुमार और तेजस्‍वी बनाए हैं नजर

Gola Gokarannath By Election Live: गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

3 Nov 20227:04:44 PM
बिहार की दोनों सीटों के लिए मतदान खत्म

बिहार की दो सीटों के लिए गुरुवार को शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया। मोकामा और गोपालगंज के लिए जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक 52.38 प्रतिशत वोट डाले गए। इस तरह से 15 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।

3 Nov 20226:59:10 PM
लखीमपुर खीरी जिले के गोकर्णनाथ सीट खत्म हुआ मतदान
blog images

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के गोकर्णनाथ सीट पर गुरुवार को मतदान खत्म हो गया। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न होने के बाद पब्लिक इंटर कालेज के मतदान केंद्र पर EVM सील कर लिए गए।

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुए। पब्लिक इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान के बाद EVM सील किए गए। pic.twitter.com/77HF9Vly5W

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
3 Nov 20226:11:22 PM
आदमपुर में 70 प्रतिशत मतदान

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

3 Nov 20225:57:09 PM
मोकामा और गोपालगंज में वोटिंग को लेकर उत्साह

 मोकामा में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां पांच बजे तक 52.47 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि गोपालगंज में 48.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

3 Nov 20225:43:30 PM
गोपालगंज में राजद प्रत्याशी ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नगर थाने में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने नामांकन रद होने की अफवाह फैलाने का भाजपा, AIMIM और बसपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। एसपी आनंद कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। सन्नी सिंह विकास, ई. अर्जुन सिंह, अरमान खान, विशाल सिंह, प्रेम रवि, रोशन कुमार, क्षत्रिय टाइगर यादव, गुड्डू कुमार, अनस सलाम, राजन, अभय यादव को पुलिस ने नामजद अभियुक्त बनाया है।

3 Nov 20225:39:42 PM
मुनुगोडे में दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी मतदान

तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक मतदान केंद्र के बाहर दो गुटों के बीच झड़प देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों गुटों को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया।

3 Nov 20225:23:51 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में लगया अनियमितताओं का आरोप

 तेलंगाना में मुनुगोडे के चंदूर में मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुनुगोडे उपचुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पुलिस के साथ बहस की।

#WATCH | Telangana: BJP workers argue with Police in Chandur, Munugodu alleging irregularities in #MunugodeBypoll, voting for which was held today. pic.twitter.com/YTDvWE0eIR

— ANI (@ANI) November 3, 2022
3 Nov 20225:13:34 PM
मुनुगोडे में एक मतदान केंद्र पर लाठीचार्ज

 तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर पुलिस ने दो समूहों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस के मुताबिक मारीगुड़ा में दो गुट जमा हो गए और एक दूसरे पर आरोप लगाया कि वे एक ही गांव के नहीं हैं। पुलिस ने दोनों गुटों को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया है।

3 Nov 20224:44:24 PM
आदमपुर में 55 प्रतिशत मतदान

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर मतदान समाप्त होने के समय सीमा से तीन घंटे पहले तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

3 Nov 20224:12:03 PM
धामनगर में 52 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 52.13 वोटिंग हुई है। उधर, भाजपा और बीजद कार्यकर्ताओं की झड़प हुई है। झड़प में दो लोग घायल हो गए हैं।

3 Nov 20224:02:35 PM
45.60 फीसदी मतदान दर्ज

देश में राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। दोपहर तीन बजे तक 45.60 फीसदी से मतदान दर्ज किया गया है। इन सात सीटों में से भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो, शिवसेना और राजद के पास 1-1 सीट है।

3 Nov 20223:53:53 PM
बिहार की दो सीटों पर करीब 42 फीसदी मतदान

बिहार की मोकामा में दोपहर तीन बजे तक 42.44 फीसदी मतदान, जबकि गोपालगंज सीट पर दोपहर तीन बजे तक 42.65 फीसदी मतदान हुआ है।

3 Nov 20223:32:02 PM
आदमपुर में 41.24 फीसदी मतदान

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 41.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। चौधरीवाली गांव में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प की खबर है। इस दौरान एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई।

3 Nov 20223:25:51 PM
राजद नेता बोले- आसानी से जीतेंगे

राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बिहार की दोनों सीटों मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव में आसानी से जीत होगी।

3 Nov 20223:10:50 PM
मोकामा में दो पक्षों में झड़प

मोकामा में दो पक्षों के बीच झड़प हुई है। घोसवरी प्रखंड के ईशानगर में झड़प की खबर है। कुछ लोगों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

3 Nov 20222:43:36 PM
Dhamnagar में दो कार्यकर्ता घायल

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है। रामेश्वपुरम में पोलिंग बूथ 169 और 170 के बाहर भाजपा और बीजद कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। झड़प में दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

3 Nov 20222:26:43 PM
गोला गोकर्णनाथ में 33 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 33 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। सपा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुछ पोलिंग बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

3 Nov 20222:04:01 PM
Bihar: दोपहर 1 बजे तक करीब 32 फीसदी मतदान

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 31.90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मोकामा में एक बजे तक 34.26 फीसद वोटिंग हो चुकी है, जबकि गोपालगंज में 29.90 मतदान दर्ज किया गया।

3 Nov 20221:00:56 PM
गोला गोकर्णनाथ में बूथ पर ईवीएम खराब

गोला गोकर्णनाथ में प्राथमिक विद्यालय देवकली के बूथ संख्या 316 पर ईवीएम खराब हो गई। ईवीएम खराब होने के चलते मतदान कुछ देर के लिए रोका गया था।

ये भी पढ़ें:

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

3 Nov 202212:56:31 PM
RJD उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग

बिहार की गोपालगंज सीट से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता का नामांकन रद्द होने की मांग की जा रही है। नामांकन को रद्द करने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

3 Nov 202212:35:06 PM
मुनुगोडे में 25 फीसदी से ज्यादा मतदान

तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 25 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022 Date LIVE Updates: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

3 Nov 202212:24:11 PM
धामनगर में सुबह 11 बजे तक 22.36 फीसदी मतदान दर्ज

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 22.36 फीसद मतदान हो चुका है। मतदान के लिए 252 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

3 Nov 202212:21:13 PM
Adampur में 22.51 फीसदी मतदान

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 22.51 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

3 Nov 202212:10:14 PM
Gopalganj और Mokama का वोटिंग प्रतिशत

बिहार की मोकामा सीट पर सुबह 11 बजे तक करीब 27 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जबकि गोपालगंज सीट पर करीब 22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

3 Nov 202211:30:35 AM
Dhamnagar में 10.25 फीसदी मतदान

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.25 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान के लिए निर्वाचन क्षेत्र में 252 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

3 Nov 202211:24:38 AM
Adampur सीट पर 10.50 फीसद मतदान

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। सुबह 10 बजे तक 10.50 फीसद मतदान हो चुका है। भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्‍य बिश्‍नोई को उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें:

Bihar By Election 2022 LIVE UPDATES: बिहार में उप चुनाव, मोकामा में गोपालगंज से तेज है मतदान की रफ्तार, सुशील मोदी ने किया बड़ा दावा

3 Nov 202211:19:45 AM
गोकर्णनाथ में 23.56 फीसदी मतदान

लखीमपुर खीरी जिले की गोकर्णनाथ सीट पर सुबह 11 बजे तक 23.56 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। भाजपा की टिकट पर अमन गिरि, जबकि सपा से पूर्व विधायक विनय तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं।

3 Nov 202211:07:59 AM
Gola Gorakhnath में 10 फीसदी हुआ मतदान

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। पहले दो घंटे में 10 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। इस सीट पर लगभग चार लाख मतदाता हैं।

3 Nov 202210:43:29 AM
Munugode में उम्मीदवारों ने डाला वोट
blog images

मुनुगोडे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे टीआरएस के उम्मीदवार के प्रभाकर रेड्डी, भाजपा प्रत्याशी राज गोपाल रेड्डी और कांग्रेस की पल्लवी ने वोट डाला है।

3 Nov 202210:10:35 AM
Gopalganj और Mokama में कितनी फीसदी मतदान

बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 9.37 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, मोकामा में सुबह 9 बजे तक 11.57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

3 Nov 202210:04:37 AM
सुशील मोदी का बड़ा दावा

बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसी बीच, भाजपा नेता सुशील मोदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जदयू के कार्यकर्ता भाजपा की मदद कर रहे हैं।

3 Nov 20229:54:13 AM
Samajwadi Party के आरोप
blog images

यूपी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। इसी बीच, विपक्षी दल सपा ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। सपा ने कहा कि ग्राम लालाहपुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा किया हुआ है।

3 Nov 20229:38:26 AM
मुनुगोडे में सुरक्षा सख्त

तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर उपचुनाव को देखते हुए सुरक्षा सख्त की गई है। तेलंगाना पुलिस के 3,366 कर्मियों को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा सीआरपीएफ की 15 कंपनियां भी तैनात की गई हैं।

ये भी पढ़ें:

Bihar By Election 2022 LIVE UPDATES: बिहार में उप चुनाव, मोकामा में गोपालगंज से तेज है मतदान की रफ्तार, सुशील मोदी ने किया बड़ा दावा

3 Nov 20229:29:45 AM
बिहार के मोकामा विधानसभा में उपचुनाव जारी

बिहार के मोकामा विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और लोगों की भीड़ अभी से देखने को मिल रही है। आज उपचुनाव के चलते इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

3 Nov 20229:06:19 AM
Andheri (East) पर करीब पौने तीन लाख मतदाता

महाराष्ट्र की Andheri (East) विधानसभा सीट पर 2,71,502 मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए यहां 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 7 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर हैं।

ये भी पढ़ें:

Bypoll Election: 6 राज्‍यों की 7 सीटों में हो रहे उपचुनावों का क्‍या है गणित, हर सीट पर दिलचस्‍प है मुकाबला

3 Nov 20229:00:10 AM
गोला गोकर्णनाथ में 72 बूथ संवेदनशील

लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने कहा कि हर बूथ पर मानक के अनुसार सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आज हमने कोशिश की है कि जिनको विधानसभा में वोट देने आना हैं, वो हीं आए अन्यथा अन्य कार्य के लिए प्रवेश पर रोक रहेगी। 72 बूथ संवेदनशील हैं जहां पर अतिरिक्त बल तैनात है।

3 Nov 20228:52:31 AM
Bypoll Election 2022 मोकामा में चुनावकर्मी की मौत

बिहार की दो विधानसभा सीट Gopalganj और Mokama में उपचुनाव हो रहा है। मोकामा में बूथ संख्या 57 पर हार्ट अटैक आने से चुनावकर्मी की मौत हो गई है।

3 Nov 20228:48:05 AM
Dhamnagar सीट पर 5 उम्मीदवार

ओडिशा की धामनगर सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। BJD की टिकट पर अवंती दास, BJP से सूर्यवंशी सूरज और कांग्रेस से बाबा हरेकृष्ण सेठी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

3 Nov 20228:46:59 AM
पूर्व व‍िधायक अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि ने क‍िया मतदान
blog images

Gola Gorakhnath विधानसभा सीट पर दिवंगत व‍िधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि भाजपा प्रत्याशी हैं। अमन गिरि ने भी गुरुवार सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

3 Nov 20228:35:12 AM
Dhamnagar सीट पर 5 उम्मीदवार

ओडिशा की धामनगर सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। BJD की टिकट पर अवंती दास, BJP से सूर्यवंशी सूरज और कांग्रेस से बाबा हरेकृष्ण सेठी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

3 Nov 20228:28:33 AM
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष Bandi Sanjay हिरासत में लिए गए

तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को हिरासत में लिया गया है। राज्य की मुनुगोडे सीट पर वोटिंग हो रही है। बंडी संजय ने गैर स्थानीय लोगों और टीआरएस नेताओं को मुनुगोडे निर्वाचन क्षेत्र से बाहर भेजने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

3 Nov 20228:10:22 AM
Gopalganj और Mokama में 6 लाख मतदाता

बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 लाख से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। गोपालगंज में कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा की टिकट पर कुसुम देवी, आरजेडी से मोहन प्रसाद गुप्ता, बसपा से इंदिरा यादव, एआईएमआईएम की टिकट पर अब्दुल सलाम चुनाव लड़ रहे हैं।

3 Nov 20228:03:47 AM
Assembly By Polls: यूपी की Gola Gokarannath पर वोटिंग

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मतदान की तस्वीरें गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ की हैं।
/

3 Nov 20227:59:11 AM
Mokama Assembly Constituency पर मतदान जारी
blog images

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें पोलिंग बूथ नंबर तीन की हैं।

3 Nov 20227:48:58 AM
Telangana की Munugode सीट पर मतदान

तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर भी वोटिंग शुरू हो गई है। इस सीट पर 47 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा, टीआरएस और कांग्रेस के बीच है।

3 Nov 20227:46:28 AM
Kuldeep Bishnoi ने किया मतदान

हरियाणा के भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया। कुलदीप ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा चुनाव होने वाला है और मैं समझता हूं कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूट जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी।

हरियाणा: बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया। #adampurbyelection pic.twitter.com/K1zGdqb6Se

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
3 Nov 20227:38:57 AM
इन सीटों पर हो रही वोटिंग

बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मुनुगोडे, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us