Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar By Election 2022 Highlights: गोपालगंज और मोकामा में वोटिंग खत्म, 15 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

Bihar By Election 2022 Highlights: बिहार में गोपालगंज और मोकामा सीट के लिए हुए मतदान का मिलाजुला रुख देखने को मिला। मोकामा में मतदान की रफ्तार थोड़ी तेज रही। पटना हाई कोर्ट में राजद उम्‍मीदवार के मसले पर सुनवाई भी की गई। सुशील मोदी ने दावा किया कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर जदयू कार्यकर्ता भाजपा का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं जदयू की ओर से श्रवण कुमार और विजय चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी अनाप-शनाप बोल रहे हैं।

By Shubh Narayan PathakThu, 03 Nov 2022 06:21 PM (IST)
News Article Hero Image

पटना, जागरण टीम। Bihar By Election 2022 Highlights: बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए उप चुनाव में गुरुवार को मोकामा गोपालगंज में वोटिंग हुई। दोनों सीटों पर करीब 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ। गोपालगंज के राजद उम्‍मीदवार के खिलाफ याचिका पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। वहीं राजद उम्‍मीदवार के बारे में कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी। 

#गोपालगंज विधान सभा उपचुनाव में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । दुर्गम क्षेत्रों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए घुड़सवार पुलिस दस्ते को लगाया गया है। pic.twitter.com/hD7zrDTRua — AIR News Patna (@airnews_patna) November 3, 2022

मतदान के पूरे घटनाक्रम पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेता नजर बनाए रहे। उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव की टीम भी लगातार अपडेट लेती रही। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल, सुशील मोदी, नित्‍यानंद राय के साथ ही अन्‍य नेता भी पूरी प्रक्रिया की मानिटरिंग करते रहे। 

अनंत सिंह की प्रतिष्‍ठा दांव पर 

मोकामा में इस बार अनंत सिंह की प्रतिष्‍ठा दांव पर है। भाजपा की ओर से ललन सिंह की पत्‍नी सोनम देवी इस बार अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी का सामना कर रही हैं। भाजपा और राजद दोनों इस सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं। इसी तरह गोपालगंज में भाजपा और राजद प्रत्‍याशी के बीच मुकाबले को साधु यादव की पत्‍नी ने दिलचस्‍प बना दिया है।

छह लाख से अधिक थे वोटर

बिहार विधानसभा की दो सीटों, गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोट पड़े। इसे लेकर दोनों जगहों पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान हुई। दोनों विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल छह लाख 12 हजार 720 मतदाता थे।
3 Nov 20226:21:14 PM
बिहार की दोनों सीटों के लिए वोटिंग खत्म

बिहार की दो सीटों के लिए गुरुवार को शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया। मोकामा और गोपालगंज के लिए जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक 52.38 प्रतिशत वोट पड़े। इस तरह से 15 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 

3 Nov 20225:30:09 PM
गोपालगंज में राजद प्रत्याशी ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नगर थाने में 11 लोगों के खिलाफ की प्राथमिकी। नामांकन रद होने की अफवाह फैलाने का भाजपा, AIMIM और बसपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। एसपी आनंद कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।  सन्नी सिंह विकास, ईं. अर्जुन सिंह, अरमान खान, विशाल सिंह, प्रेम रवि, रोशन कुमार, क्षत्रिय टाइगर यादव, गुड्डू कुमार, अनस सलाम, राजन, अभय यादव को पुलिस ने नामजद अभियुक्त बनाया है। 

3 Nov 20225:30:09 PM
गोपालगंज में राजद प्रत्याशी ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नगर थाने में 11 लोगों के खिलाफ की प्राथमिकी। नामांकन रद होने की अफवाह फैलाने का भाजपा, AIMIM और बसपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। एसपी आनंद कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।  सन्नी सिंह विकास, ईं. अर्जुन सिंह, अरमान खान, विशाल सिंह, प्रेम रवि, रोशन कुमार, क्षत्रिय टाइगर यादव, गुड्डू कुमार, अनस सलाम, राजन, अभय यादव को पुलिस ने नामजद अभियुक्त बनाया है। 

3 Nov 20225:16:43 PM
मोकामा और गोपालगंज में वोटिंग को लेकर उत्साह

 मोकामा में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां पांच बजे तक 52.47 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि गोपालगंज में 48.35 प्रतिशत मतदान हुआ। 

3 Nov 20224:45:48 PM
राजद एमएलसी कार्तिक सिंह ने किया मतदान

मोकामा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। राजद एमएलसी कार्तिक सिंह ने मतदान करने के बाद महागठबंधन प्रत्याशी की जीत का दावा किया है।

3 Nov 20224:45:48 PM
राजद एमएलसी कार्तिक सिंह ने किया मतदान

मोकामा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। राजद एमएलसी कार्तिक सिंह ने मतदान करने के बाद महागठबंधन प्रत्याशी की जीत का दावा किया है।

3 Nov 20224:20:39 PM
बिहार उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी

 गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। 

3 Nov 20223:26:05 PM
गोपालगंज और मोकामा में तीन बजे तक करीब 43 प्रतिशत मतदान

 गोलामगंज और मोकामा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। गोपालगंज में तीन बजे तक 42.65 और मोकामा में 42.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

3 Nov 20222:57:24 PM
गोपालगंज में सांसद और एमएलसी ने किया मतदान

गोपालगंज के सांसद डा. आलोक कुमार सुमन ने अपनी पत्नी सविता कुमारी एवं भाई डा. अमर कुमार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद कहा कि यह हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू ने पत्नी के साथ बूथ संख्या 153 पर जाकर मतदान किया। पूर्व मंत्री सह विधान परिषद सदस्य जनक राम ने अपनी पत्नी के साथ नगर परिषद भवन स्थित बूथ संख्या 129 पर जाकर मतदान किसा। 

3 Nov 20222:53:19 PM
थावे के शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में रखी जाएंगी ईवीएम

गोपालगंज विधानसभा की सभी ईवीएम और वीवीपैट को मतदान की समाप्‍त‍ि के बाद थावे स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में सुरक्षित रखा जाएगा। यहां वज्रगृह की सुरक्षा के लिए तीन स्‍तर पर व्यवस्था की गई है। पहले घेरे में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, दूसरे स्‍तर पर बीएमपी और बाहरी घेरे की जिम्‍मेदारी जिला सशस्‍त्र पुलिस को सौंपी गई है।

3 Nov 20222:33:07 PM
राजद ने अफवाह फैलाने वालों को चेताया, शिवानंद बोले- आराम से जीतेंगे

राष्‍ट्रीय जनता दल की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि उनके उम्मीदवार के ख़िलाफ़ अफ़वाह फैलाने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। जो भी अफ़वाह और एडिटेड पोस्ट शेयर कर रहा है, वह जेल में जाएगा। राजद की ओर से कहा गया है कि हार की हताशा में ऐसा किया जा रहा है। राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बिहार की दोनों सीटों मोकामा और गोपालगंज में उप चुनाव महा गठबंधन की ओर से राजद के दोनों उम्मीदवार बहुत आराम से विजय की ओर अग्रसर हैं। 

3 Nov 20222:27:06 PM
रोहिणी आचार्य ने मोकामा और गोपालगंज में किया जीत का दावा
blog images
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा है कि मोकामा और गोपालगंज की जनता ने भाजपा को धूल चटाने का प्रण किया है। रोहिणी ने कहा कि दो करोड़ रोजगार का जुमला देकर युवाओं को अग्निवीर बनाने का षड्यंत्र करने वाले चुनाव हार जाएंगे। 
3 Nov 20221:55:55 PM
मोकामा में लंबी होने लगी मतदाताओं की कतारें
blog images

मोकामा के मतदाता आक्रामक वोटिंग कर रहे हैं। यहां दोपहर के बाद मतदाताओं की कतारें और लंबी होती दिख रही हैं। अगर यह रफ्तार कायम रही तो मोकामा में 70 प्रतिशत के करीब भी मतदान हो सकता है। विश्‍लेषक इसका मतलब निकालने में जुट गए हैं। आम तौर पर अधिक मतदान बदलाव और कम मतदान यथास्‍थ‍िति के लिए माना जाता है। 

3 Nov 20221:42:10 PM
बीजेपी ने प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने गोपालगंज सीट पर प्रशासन की ओर से पक्षपात का आरोप लगाया है। बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार ने कहा है कि मतदान के दौरान बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव बूथ पर जाकर राजद के लिए वोट मांगते दिखे हैं। देवेश कुमार ने कहा कि बूथ संख्‍या 265 पर बिहार सरकार के मंत्री ने राजद को वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

3 Nov 20221:34:59 PM
मोकामा में दो पक्षों के बीच झड़प

मोकामा में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान में व्‍यवधान पैदा करने की कोशिश हो गई है। घोसवरी प्रखंड के ईशानगर में दो पक्षों में झड़प हुई है। यहां दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चलाए जाने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश की है।

3 Nov 20221:20:33 PM
दोपहर एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान

 मोकामा में दोपहर एक बजे तक करीब 34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यही रफ्तार बनी रही तो यहां 60 प्रतिशत से अधिक वोट पड़ेंगे। गोपालगंज में करीब 30 प्रतिशत मतदान होने की रिपोर्ट है। यहां 11 बजे के बाद मतदान में तेजी आई है। 

3 Nov 20221:02:40 PM
फेक खबर चलाने वालों पर होगी प्राथमिकी
गोपालगंज के सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि फेक खबर चलाने वाले वेब पोर्टल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। इस मामले में गोपालगंज के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में कार्रवाई हुई है। टेक्निकल सेल की टीम सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रख रही है। 
3 Nov 202212:51:08 PM
गोपालगंज के दो बूथों पर महिलाओं के हाथ सभी इंतजाम

गोपालगंज के उपचुनाव में आधी आबादी ने दो बूथों पर मतदान कराने की जिम्मेदारी को संभाला। मतदान केंद्र संख्या 125 तथा 125 पर महिला कर्मी पूरी जिम्मेदारी से मतदान कराते दिखीं। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाए गए दोनों बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम दिखा।

3 Nov 202212:13:37 PM
सोनम देवी मुस्‍कुराते हुए बोलीं- जीत रही भाजपा

मोकामा के एक मतदान केंद्र पर बीजेपी प्रत्‍याशी सोनम देवी ने कहा कि भाजपा यहां चुनाव बिल्‍कुल आसानी से जीत रही है। उनका मुकाबला अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी से है। अनंत सिंह लगातार मोकामा से चुनाव जीतते रहे हैं। 

Bihar by-poll elections: मोकामा में मतदान कर बाहर निकलतीं बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी। इसी थ्रेड में देखें ढेर सारी तस्वीरें। कई बूथों पर लंबी कतार pic.twitter.com/d2yRnOA0RV

— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) November 3, 2022
3 Nov 202211:52:07 AM
राजद उम्‍मीदवार का नामांकन रद करने की गुहार

गोपालगंज से राजद के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता की मुश्‍क‍िल बढ़ती दिख रही है। उनका नामांकन रद करने के लिए पटना हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को कोर्ट में दावा किया गया कि यह याचिका सुनवाई के योग्‍य नहीं है। हालांकि कोर्ट ने मामले की सुनवाई गुरुवार को भी जारी रखने का फैसला किया। 

3 Nov 202211:47:03 AM
विजय चौधरी ने भी सुशील मोदी के दावे को बताया गलत

बिहार सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी सुशील मोदी के बयान को भ्रामक बताया है। चौधरी ने कहा कि जदयू और राजद के साथ आने से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। इसलिए सुशील मोदी बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। 

3 Nov 202211:21:59 AM
11 बजे तक के मतदान में मोकामा के लोग आगे

निर्वाचन कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक शुरुआती चार घंटे के मतदान में भी मोकामा के मतदाताओं ने गोपालगंज पर बढ़त बना रखी है। सुबह 11 बजे तक गोपालगंज में 21.76 जबकि मोकामा में 27.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। गोपालगंज विधान सभा उप निर्वाचन में 11 बजे तक 72127 मतदाताओं ने अपने मत का इस्‍तेमाल कर लिया है। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मोकामा में अपने मत का इस्‍तेमाल किया। 

3 Nov 202211:10:35 AM
जमीन पर आने वाली है भाजपा : जदयू बोला
इधर, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा जल्‍दी ही जमीन पर आने वाली है। उन्‍होंने सुशील मोदी के दावों को गलत बताया है। श्रवण कुमार ने कहा कि सुशील मोदी फिलहाल अपनी ही पार्टी में उपेक्षित हैं। इसलिए कुछ भी बयान देते रहते हैं। नीतीश कुमार की ताकत का पता जल्‍दी ही चल जाएगा।
3 Nov 202210:55:52 AM
सुशील मोदी ने कहा- जदयू का आधार वोट खिसका
सुशील मोदी मोदी का कहना है कि नीतीश कुमार का छिपा हुआ संदेश जदयू कार्यकर्ता समझ गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा और ललन सिंह के आने-जाने से कुछ नहीं होने वाला है, क्‍योंकि जदयू के कार्यकर्ता इन दोनों से प्रभावित नहीं होते। जदयू के कार्यकर्ता केवल नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की बात मानते हैं। उन्‍होंने कहा कि राजद के साथ जाने के कारण वैसे भी जदयू का आधार वोट लव कुश खिसक गया है।
3 Nov 202210:39:49 AM
दियारा में घुड़सवार बल की तैनाती, गोपालगंज में सांसद ने डाला वोट
blog images

गोपालगंज में तुरकहां स्थित मतदान केंद्र पर सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन अपनी पत्नी व भाई के साथ वोट देने पहुंचे। गोपालगंज के दियारा इलाके में निगरानी के लिए पुलिस के घुड़सवार दस्‍ते को भी लगाया गया है। मोकामा में भी घुड़सवार बल को तैनात किया गया है। 30 कंपनी केंद्रीय पुलिस बलों की मौजूदगी में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। 

3 Nov 202210:21:32 AM
मताधिकार के साथ ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम
पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बूथों पर मताधिकार और ईवीएम की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव कार्य में लगाए गए कर्मचारी और पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य डटे रहेंगे। एसएसपी मानवजीत सिंह ने चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस पदाधिकारी को सजग रहने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए पदाधिकारियों की कार्यशैली निष्पक्ष दिखनी चाहिए। किसी भी हाल में बूथ के भीतर हथियार एवं शस्त्र के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वोटिंग कंपार्टमेंट में मोबाइल लेकर जाना निषिद्ध है।
3 Nov 20229:52:22 AM
सुशील मोदी ने कहा- जदयू कार्यकर्ता भाजपा के साथ
blog images

इधर, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने दावा किया है कि जदयू के कार्यकर्ता राजद के साथ गठबंधन से खुश नहीं है। उन्‍होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता भाजपा की मदद कर रहे हैं। इसके लिए खुद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार में नहीं आकर कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार हर गति‍विधि में भाग ले रहे हैं, लेकिन उप चुनाव में प्रचार करने नहीं गए। हालांकि जदयू नेताओं ने सुशील मोदी के इस बयान को बकवास बताया है।

3 Nov 20229:28:50 AM
मोकामा में 11 प्रतिशत से अधिक मतदान
blog images

बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में मतदान की रफ्तार गोपालगंज की अपेक्षा मोकामा में अधिक है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। शुरुआती दो घंटे में गोपालगंज की अपेक्षा मोकामा में करीब दो प्रतिशत अधिक वोट पड़ गए हैं। मोकामा में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत 11.57 बताया गया है। जबकि गोपालगंज में इस बीच तक 9.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

3 Nov 20229:23:10 AM
गोपालगंज में दो घंटे में नौ प्रतिशत मतदान
blog images

गोपालगंज सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.37 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने दी है। इस बीच डीएम और एसपी ने सदर प्रखंड परिसर में बने आदर्श मतदान केंद्र सहित अन्‍य बूथों का निरीक्षण किया। 

3 Nov 20229:09:18 AM
मोकामा के बूथ नंबर 46 पर मतदान कर्मी की मौत
blog images

मोकामा में मतदान शुरू होने से पहले ही एक चुनाव कर्मी की मौत हो गई। संजय कुमार धनरुआ थाने के बडकी धमौल गांव के रहने वाले थे। वह लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत पटना के राजा बाजार बंसी नगर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर बूथ नंबर 46 पर इनकी ड्यूटी थी। उनका निधन हृदयाघात से होने की बात बताई जा रही है। उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

3 Nov 20228:50:21 AM
मोकामा सीट का हर बूथ प्रशासन के लिए चुनौती

बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में मोकामा की सीट काफी संवेदनशील है। यह इलाका आपराधिक गिरोहों के कारण बदनाम है। यही कारण है कि प्रशासन ने मोकामा के 289 बूथों में 262 अतिसंवेदनशील और मात्र 27 बूथों को सामान्य माना है। तैयारियां इसी लिहाज से हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 14 कंपनियां समेत दो यूनिट अश्वारोही दल करेंगे निगरानी, कुल मतदाता 2,79,852, पुरुष 15 हजार ज्यादा

3 Nov 20228:40:13 AM
मतदान के लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज मान्‍य
blog images
मतदाताओं की पहचान निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (एपिक) को मुख्य दस्तावेज माना जाएगा। यदि किसी के पास वोटर कार्ड नहीं है तो 16 वैकल्पिक दस्तावेज वोट का अधिकार देगा। 1. आधार कार्ड 2. मनरेगा जाब कार्ड 3. बैंक/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक 4. श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड 5. ड्राईविंग लाइसेंस 6. पैन कार्ड 7. एनपीआर के तहत  आरजीआई द्वारा निर्गत स्मार्ट कार्ड 8. भारतीय पासपोर्ट 9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज 10. केंद्र अथवा राज्य लोक उपक्रम द्वारा जारी पहचान पत्र  11. सांसद, विधायकों व पार्षदों को जारी पहचान पत्र 12. यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) मान्य होगा। 
3 Nov 20228:38:13 AM
सोनम देवी पहले अनंत सिंह से ले चुकी हैं सीधी टक्‍कर
blog images

बिहार विधानसभा की मोकामा सीट पर अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी राजद की उम्मीदवार हैं। भाजपा ने इस सीट पर ललन सिंह की पत्‍नी सोनम देवी को उम्‍मीदवार बनाया है। दोनों उम्‍मीदवारों के पति इलाके के बाहुबली हैं। इस सीट पर लंबे समय से अनंत सिंह का कब्‍जा रहा है। वह निर्दलीय, जदयू और राजद के उम्‍मीदवार के तौर पर यह सीट जीतते रहे हैं। ललन सिंह और उनकी पत्‍नी सोनम देवी इस सीट पर पहले भी अनं‍त सिंह को टक्‍कर देते रही हैं। 

3 Nov 20228:34:48 AM
मोकामा में छह, गोपालगंज में नौ प्रत्‍याशी मैदान में
blog images
मोकामा सीट पर छह और गोपालगंज में नौ कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। मोकामा में दोनों प्रमुख प्रत्‍याशी महिलाएं हैं। गोपालगंज में दो प्रमुख प्रत्‍याशी महिलाएं हैं। इस चुनाव में कुल चार महिला प्रत्‍याशी किस्‍मत आजमा रही हैं। 
3 Nov 20228:20:16 AM
मोकामा में मतदान कर्मी की हृदयाघात से मौत

मोकामा विधानसभा के बूथ संख्या 57 पर मतदान के लिए जा रहे एक मतदान कर्मी पी3 के मौत की सूचना मिल रही है। हृदयाघात की वजह से उनकी मृत्यु होने की सूचना है। उनकी मौत बुधवार की देर रात ही हो गई थी। 

3 Nov 20228:15:07 AM
दोनों सीटों पर पत्‍न‍ियां हैं मैदान में
गोपालगंज में भाजपा के विधायक और बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुबाष सिंह का असामयिक निधन होने से यह सीट रिक्त हो गई थी। वहीं, मोकामा के तत्‍कालीन विधायक अनंत सिंह को अवैध हथियार रखने के मामले में सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्‍यता खत्‍म हो गई थी। मोकामा में अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी तो गोपालगंज में सुबाष सिंह की पत्‍नी कुसुम देवी मैदान में हैं। 
3 Nov 20228:00:38 AM
सेक्टर, जोन व सुपर जोन में बंटा गोपालगंज विस क्षेत्र
blog images
जिला प्रशासन ने गोपालगंज को चार सुपर जोन, 20 विशेष जोन, 40 जोन तथा 40 सेक्टर में बांटा है। सभी सेक्टर दंडाधिकारी को जोनल दंडाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदान प्रक्रिया पर सामान्य प्रेक्षक की पैनी नजर रहेगी। डीएम और एसपी जिला कंट्रोल रूम से चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। 
3 Nov 20227:53:47 AM
गोपालगंज में इन प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
blog images

101-गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में डटे नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। प्रत्याशियों में भाजपा की कुसुम देवी, राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता, बसपा की इंदिरा यादव, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रमोद कुमार, प्रगतिशील समाज पार्टी के संजय कुमार प्रसाद, जन जनवादी पार्टी के जगमोहन गुप्ता, एआइएमआइएम के प्रत्याशी अब्दुल सलाम, भारतीय बहुजन कांग्रेस के मोतीलाल प्रसाद तथा निर्दलीय विनय कुमार राय शामिल हैं। 

3 Nov 20227:32:17 AM
गोपालगंज में सवा तीन लाख मतदाता चुनेंगे अपना विधायक
blog images
गोपालगंज के मतदान केंद्रों पर 3,31,466 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी तथा एसपी आनंद कुमार ने बताया क‍ि गुरुवार की सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वैसे मतदान केंद्र जहां शाम के छह बजे भी मतदाता पंक्ति में खड़े मिलेंगे, उन्हें भी मतदान करने का मौका दिया जाएगा।
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us