विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नमो नवमतदाता अभियान: एक करोड़ वोटर्स को जोड़ेगी भाजपा, नड्डा बोले- पीएम मोदी ने लिया विकसित भारत का संकल्प

Published: Sat, 13 Jan 2024 07:00 PM (IST)

पहली बार वोट डालने जा रहे नए मतदाताओं को भाग्यविधाता बताते हुए भाजपा ने मिशन 2024 के लिए इन पर ...और पढ़ें

नमो नवमतदाता अभियान: नड्डा बोले- पीएम मोदी ने लिया विकसित भारत का संकल्प (फोटो BJP)
नमो नवमतदाता अभियान: नड्डा बोले- पीएम मोदी ने लिया विकसित भारत का संकल्प (फोटो BJP)

HighLights

  1. नमो नवमतदाता अभियान चलाकर एक करोड़ नए मतदाताओं को जोड़ेगी भाजपा।
  2. 25 जनवरी को देशभर में पांच हजार स्थानों पर होंगे कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित।
  3. नड्डा का विपक्ष पर हमला- मोदी हटाओ, परिवार व संपत्ति बचाओ इनका एजेंडा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पहली बार वोट डालने जा रहे नए मतदाताओं को भाग्यविधाता बताते हुए भाजपा ने मिशन 2024 के लिए इन पर नजरें जमा दी हैं। पार्टी ने इसे अपनी चुनावी रणनीति में शामिल किया है, जिसे धरातल पर उतारते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 'नमो नवमतदाता अभियान' का शुभारंभ किया।

इस दौरान देशभर से वर्चुअल जुड़े युवाओं को नड्डा ने विकसित भारत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण बताया, नए दौर की राजनीति समझाने का प्रयास किया और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका एजेंडा सिर्फ मोदी हटाओ, परिवार व संपत्ति बचाओ है।

एक करोड़ नए मतदाताओं को जोड़ने का रखा लक्ष्य

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने अभियान का शुभारंभ करते हुए भाजपा युवा मोर्चा को लक्ष्य दिया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस तक एक करोड़ नए मतदाताओं का पंजीयन कराकर पार्टी से जोड़ना है। उस दिन देशभर में पांच हजार स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, जिन्हें पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने का पीएम का जो संकल्प है, उसे पूरा करने का माध्यम युवा ही बनेंगे। अब युवा नहीं कह सकते कि हम राजनीतिक नहीं हैं, क्योंकि जीवन के हर मोड़ पर राजनीति मिलती है। फर्क यह है कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है।

विपक्ष को कुछ समझ नहीं आ रहा है- नड्डा

विपक्ष को निशाने पर लेते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या मुद्दा उठाएं। वह ओबीसी की बात करते हैं, वह वोट बैंक की राजनीति करते हैं, जबकि मोदी ने गरीब, युवा, किसान और महिला को ही जाति बताया है।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Politics: क्या उदयनिधि बनेंगे तमिलनाडु के डिप्टी सीएम? मुख्यमंत्री स्टालिन ने दिया ये जवाब

आइएनडीआइए की वर्चुअल बैठक में हुई सिर्फ रस्मअदायगी- नड्डा

मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए नड्डा ने चुटकी ली कि आज आइएनडीआइए की वर्चुअल बैठक हो रही है, क्योंकि गठबंधन ही वर्चुअल है। सिर्फ रस्मअदायगी हो रही है। पीएम मोदी का एजेंडा विकसित भारत है, युवाओं, किसानों, महिलाओं को आगे बढ़ाना और गरीबी को खत्म करना है तो इन विपक्षियों का एजेंडा मोदी हटाओ, परिवार व संपत्ति बचाओ है।

कांग्रेस, सपा, राजद, टीएमसी पर भी बरसे नड्डा

परिवारवाद को लेकर उन्होंने कांग्रेस, सपा, राजद, टीएमसी, डीएमके, एनसीपी आदि दलों पर कटाक्ष किया। साथ ही कहा कि इन दलों के लगभग सभी नेता ईडी की जांच में घिरे हैं, जमानत पर हैं। बंगाल में साधुओं को पीटे जाने की घटना का उल्लेख करते हुए बोले कि विपक्षियों को सनातन से नफरत है, भगवा रंग से परेशानी है, जबकि सारा देश आज राममय हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, विनोद तावड़े और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी थे।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'INDI' गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के CM नीतीश कुमार ने ठुकराया संयोजक का प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।