विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना पर राहुल गांधी के बयान को लेकर नड्डा भी बरसे, बोले- चीनी भाषा बोलते हैं कांग्रेस नेता

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 17 Dec 2022 02:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Dec 2022 02:39 PM (IST)

Rahul Gandhi on Army भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। राहुल गांधी ...और पढ़ें

सेना पर राहुल गांधी के बयान को लेकर नड्डा भी बरसे
सेना पर राहुल गांधी के बयान को लेकर नड्डा भी बरसे

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जवानों पर विवादित बयान देकर भाजपा को अपने ऊपर हमला करने का मौका दे दिया है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी का बयान हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम करता है।

चीन की भाषा बोल रहे राहुल गांधी

नड्डा ने आगे कहा, 'राहुल गांधी के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। जब-जब देश पर संकट आया, भारतीय सेना मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा में लगी रही।' नड्डा ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हम जानते हैं कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास ने किस तरह से आर्थिक मदद और फंडिंग दी है। शायद यही वजह है कि राहुल गांधी बार-बार चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

भारत की भाषा नहीं बोलते राहुल गांधी- नड्डा

नड्डा ने आरोप लगाया कि जब भारतीय सेना डोकलाम में थी, तब राहुल गांधी ने चुपचाप चीनी दूतावास में चीन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। हम यह भी जानते हैं कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा पर सवाल उठाए थे। इससे साबित होता है कि वह भारत की भाषा नहीं बोलते हैं। वह वही भाषा बोलते हैं जो पाकिस्तान बोलता है। मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूं, यह देश के प्रति राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है।

फडणवीस ने भी कसा तंज

वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है। फडणवीस ने कहा कि एक ही दिन बिलावल भुट्टो और राहुल गांधी पीएम पर सवाल उठाते हैं, यह कौन सा रिश्ता है? बिलावल भुट्टो एक फेल देश (पाकिस्तान) के विदेश मंत्री है, लेकिन उसी समय अगर हमारी प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी करेंगे तो उनके लिए राष्ट्र बड़ा है या राजनीति?

ये भी पढ़ें:

न्याय की आस में 1.93 लाख महिलाएं, निर्भया और श्रद्धा के पिता बोले- पुलिस अब भी संवेदनशील नहीं

Fact Check : अंग्रेजी अखबार पढ़ते राहुल गांधी की तस्वीर एक बार फिर दुष्प्रचार की मंशा से हो रही वायरल