यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई, BJP ने सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी से पूछे सवाल
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों को जब्त करने ...और पढ़ें

HighLights
- BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना।
- ED द्वारा AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों के जब्त होने पर पूछे सवाल।
एएनआई, नई दिल्ली। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों को जब्त करने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने इस मामले को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल भी पूछा।
'स्वतंत्रता अभियान की संपत्ति को नीजि संपत्ति मानती है कांग्रेस'
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि आजादी की लड़ाई में हमने काम किया है। पहले इन्होंने आजादी की लड़ाई को अपने परिवार में समुचित कर लिया और इसी तर्ज पर परिवार की बादशाहत शुरू हो गई। ये परिवार स्वतंत्रता अभियान की संपत्ति को भी अपनी विरासत और नीजि संपत्ति मानता है।
उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र के लिए ये बहुत शर्मनाक है। लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है। अब कांग्रेस पार्टी लोकलाज का कितना पालन करती है, वो देश देखता है।
#WATCH | Delhi: On ED attaching the properties of AJL and Young Indian in a money laundering case, BJP leader Ravi Shankar Prasad says, "...Congress party always say that they worked in the fight of the freedom movement... First, they appropriated the freedom movement to their… pic.twitter.com/hJKIciWUZC
— ANI (@ANI) November 22, 2023
यह भी पढ़ें- EC में शरद पवार गुट ने अजित के शपथ पत्र को बताया फर्जी, NCP पर अपनी दावेदारी के पक्ष में पेश किए दस्तावेज
BJP ने कांग्रेस से पूछा सवाल
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि बीजेपी इस मामले को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल पूछती है। बेईमानी, सार्वजनिक संपत्ति की लूट पर अगर कार्रवाई की जाती है तो यह लोकतंत्र का हनन कैसे है।
