विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट, देखें तस्वीरें

By Achyut KumarEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2022 08:38 AM (IST)

Pooja Bhatt Joins Rahul Gandi Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ...और पढ़ें

Bharat Jodo Yatra में शामिल हुईं पूजा भट्ट (फोटो-ट्विटर)
Bharat Jodo Yatra में शामिल हुईं पूजा भट्ट (फोटो-ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Pooja Bhatt Joins Congress Party: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में है। राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई पदयात्रा में बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी शामिल हुई हैं। पूजा कुछ ही समय के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं।

कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी, जिसके बाद से यह आंध्रप्रदेश, केरल और कर्नाटक से गुजरते हुए अब तेलंगाना में पहुंची है। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

पूनम कौर भी यात्रा में हुईं शामिल

इससे पहले, अभिनेत्री पूनम कौर भी यात्रा में शामिल हुई थीं। यात्रा के दौरान उनकी और राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई थी। कर्नाटक भाजपा की नेता प्रीति गांधी ने तस्‍वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!'  इस पर उनकी काफी आलोचना की गई थी।

पूनम ने दिया करारा जवाब

पूनम ने भी प्रीति गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि 'मैं फिसल गई थी और लगभग गिरने ही वाली थी, तभी सर ने मेरा हाथ पकड़ लिया। पीएम मोदी नारी शक्ति की बात करती हैं, लेकिन आप उसी नारी शक्ति का अपमान कर रही हैं।'

ये भी पढ़ें: Poonam Kaur: राहुल गांधी ने चलते समय क्यों पकड़ा पूनम कौर का हाथ? अभिनेत्री ने ट्वीट कर बताया

रोहित वेमुला की मां भी यात्रा में हुईं शामिल

मंगलावर को हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मां भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। उन्होंने ट्वीट कर भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता व्यक्त की और कांग्रेस से भाजपा और आरएएस से संविधान को बचाने का आग्रह किया। रोहित ने 2016 में कथित उत्पीड़न के बाद हॉस्टल में आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: जानें कौन है यह महिला, जिसे राहुल गांधी ने लगाया गले; हुए भावुक