विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल आज पदयात्रा को ब्रेक देकर आए दिल्ली, सोनिया गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर होगी चर्चा

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2022 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 09:04 AM (IST)

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज ब्रेक है और राहुल गांधी आज दिल्ली में सोनिया गांधी ...और पढ़ें

भारत जोड़ो यात्रा का आज ब्रेक होगा।
भारत जोड़ो यात्रा का आज ब्रेक होगा।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा अब केरल के त्रिशूर में प्रवेश कर चुकी है। आज इस यात्रा का विश्राम का दिन है और इस बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली आ गए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अपनी शुरुआत से लगभत 350 किमी कवर कर चुकी है।  

राहुल ने यात्रा से दिया कांग्रेस नेताओं को संदेश

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को बीते दिन बड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच कल राहुल ने कहा कि जो भी नेता इस पद पर आए उसे कांग्रेस की विचारधारा को आगे लेजाना होगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विराजे नेता को एक व्यक्ति एक पद का पालन करना होगा।

75 साल की उम्र में दिग्विजय भी कर रहे पदयात्रा

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे हैं। वे 75 साल की उम्र में भी रोजाना 25 किमी की पदयात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिहं का एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे जमीन पर एक गद्दे पर सोते दिख रहे हैं। इस फोटो को कांग्रेस कार्यकर्ता शेयर करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

कांग्रेस ने मोहन भागवत पर कसा तंज

बीते दिन अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बैठक पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने मोहन भागवत की इस बैठक को भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव बताया है। कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने आरएसएस प्रमुख से कहा कि देश को एकजुट करने में राहुल गांधी का साथ दें।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और लक्ष्मण के शब्दबाण