यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 31वां दिन, राहुल गांधी के नेतृत्व में मायासांद्र से शुरू हुई पद यात्रा
Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा 31वें दिन प्रवेश कर गई ...और पढ़ें

तुमकुर, एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 31वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के दौरे पर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत तुमकुर के मायासांद्र से की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
#WATCH | Congress party's Bharat Jodo Yatra resumes from Mayasandra, Tumakuru in Karnataka. pic.twitter.com/J7oKy9lev2
— ANI (@ANI) October 8, 2022
30वें दिन मांड्या से निकाली गई पद यात्रा
इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत मांड्या जिले के मल्लेनाहल्ली से की गई थी। इस दौरान राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी।
राहुल के साथ पैदल चलीं थी मां सोनिया गांधी
बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की थी। इस दौरान सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ पैदल भी चलीं थी। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। जिसमें राहुल गांधी अपने मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।
.jpg)
30 सितंबर को कर्नाटक पहुंची पद यात्रा
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। ये पद यात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों को कवर करेगी। भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को अपने कर्नाटक चरण में प्रवेश किया है। यह पद यात्रा उत्तर भारत की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक के दौरे पर रहेगी।
