विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 26वां दिन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मैसूर से शुरू की पदयात्रा

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 03 Oct 2022 08:38 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Oct 2022 10:19 AM (GMT+05:30)

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 26वें दिन कर्नाटक के मैसूर से कांग्रेस पार्टी की भारत ...और पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 26वां दिन (फोटो एपी)
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 26वां दिन (फोटो एपी)

मैसूर, एजेंसी। Bharat Jodo Yatra- तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से होकर गुजर रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन की शुरुआत मैसूर से की। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

सुत्तूर मठ पहुंचे राहुल गांधी

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मैसूर में सुत्तूर मठ का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने द्रष्टा श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। इसके अलावा राहुल गांधी ने मस्जिद-ए-आजम और सेंट फिलोमेना चर्च का भी दौरा किया।

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 25वें दिन गांधी जयंती के अवसर पर राहुल गांधी ने कर्नाटक के बदनवालु खादी ग्रामोद्योग केंद्र में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बदनवालु से मैसूर तक का 10 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया।

मैसूर में जनता को किया था संबोधित

इस दौरान राहुल गांधी ने यात्रा के 25वें दिन मैसूर में एक रैली को भी संबोधित किया। हालांकि, उनके संबोधन के दौरान तेज बारिश होने लगी। लेकिन इस दौरान राहुल गांधी वहां मौजूद जनता को संबोधित करने लगे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एकजुट करने के लिए हमें कोई नहीं रोक सकता है।

राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं, राहुल गांधी का बारिश में भीगते हुए लोगों को संबोधन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल गांधी के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Maharashtra: बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को CM शिंदे नहीं देंगे SC में चुनौती, उद्धव की दशहरा रैली पर कही ये बात

Video: भारी बारिश में भी राहुल गांधी ने जारी रखा भाषण, बोले- भारत को एकजुट करने से हमें कोई नहीं रोक सकता