विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly Election 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कब होगी वोटिंग, पढ़ें क्या है चुनावी समीकरण

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2022 02:50 PM (IST)

Assembly Election 2022 चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। गुजरात में ...और पढ़ें

Assembly Eection 2022: पढ़िए, गुजरात और हिमाचल प्रदेश का समीकरण
Assembly Eection 2022: पढ़िए, गुजरात और हिमाचल प्रदेश का समीकरण

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बज गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में 8 दिसंबर को एक साथ मतगणना होगी।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश, इन दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ सालों से हर चुनाव में लोग सरकार बदलते रहे हैं। यानि, एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा को यहां की जनता मौका देती रही है। वहीं, गुजरात में भाजपा दो दशक से ज्यादा समय से सत्ता में है। दोनों राज्यों में कांग्रेस और भाजपा ही मुख्य प्रतिद्वंदी रही हैं, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने एंटी कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, ये तो 8 दिसंबर को ही पता चलेगा कि दोनों राज्य की जनता अगले पांच साल के लिए किस दल को सत्ता सौंपने जा रही है। आपको बताते हैं कि दोनों राज्यों में क्या स्थिति है।

Himachal Pradesh 25 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव होगा। 17 अक्‍टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 25 अक्‍टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 27 अक्‍टूबर को स्‍क्रूटनी होगी। 29 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशी नाम वापस ले सकेंगे।

गुजरात में दो चरणों में चुनाव

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। 1 और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 5 नवंबर से नामांकन प्रकिया शुरू होगी। 14 नवंबर को पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया खत्म होगी। 17 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। दूसरे चरण का नामांकन दाखिल 10 से 17 नवंबर के बीच किया जा सकेगा। 21 नवंबर तक उम्मीदवारी वापस लेने की अनुमति होगी।

Gujarat और Himachal Pradesh में 2017 के चुनाव की स्थिति

गुजरात में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं। कांग्रेस 77 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) को दो सीटें, नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) को एक, जबकि निर्दलीयों ने तीन सीटें जीती थीं। हिमाचल प्रदेश में 2017 के चुनाव में भाजपा ने 44 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। तीन सीटों पर अन्य का कब्जा था।

हिमाचल प्रदेश में 20 सीटें आरक्षित

हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्ग के लिए 48 सीटें हैं। अनुसूचित जाति के लिए 17 सीटें, जबकि तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

गुजरात में 40 सीटें रिजर्व

गुजरात की 182 सीटों में से 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:

Gujarat Assembly Election: गुजरात में उम्मीदवारों के नाम पर BJP का मंथन, पार्टी नेताओं संग अमित शाह ने की बैठक

Gujarat Vidhan Sabha Election Date 2022: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे