विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agnipath Scheme: प्रियंका गांधी बोलीं- 'अग्निपथ' योजना को वापस ले सरकार, अमित शाह ने कही यह बात; जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Fri, 17 Jun 2022 11:16 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 17 Jun 2022 12:07 PM (GMT+05:30)

Agnipath Scheme Protest देश के कई राज्यों में विरोध के बीच सरकार लगातार योजना का बचाव कर रही है तो ...और पढ़ें

अग्निपथ योजना को लेकर नेताओं के आए बयान।
अग्निपथ योजना को लेकर नेताओं के आए बयान।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Agnipath Scheme Protest  केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित की गई अग्निपथ योजना का देश के कई राज्यों में जमकर विरोध हो रहा है। हालांकि सबसे ज्यादा विरोध बिहार और यूपी में देखा जा रहा है। बिहार में लगातार तीसरे दिन विरोध जारी है और इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रेनों में भी आग लगा दी है। इस बीच सरकार लगातार योजना का बचाव कर रही है तो विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है। आइए जानें इस योजना को लेकर किसने क्या कहा...

प्रियंका ने 'अग्निपथ' योजना को वापस लेने को कहा

देशभर में हो रहे विरोध के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इसकी घोषणा के तुरंत बाद इस योजना के तहत नियमों में संशोधन करने की जरूरत है। युवाओं के विरोध से संकेत मिलता है कि इसे जल्दबाजी में थोपा गया है। इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।

एक ट्वीट में, प्रियंका गांधी ने कहा "24 घंटे भी नहीं बीते थे" कि भाजपा सरकार को नई सेना भर्ती योजना के नियमों को बदलना पड़ा। इसका मतलब यह है कि योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी जी, इस योजना को तुरंत वापस लें। नियुक्तियां दें और वायु सेना में रुकी हुई भर्ती का परिणाम सामने रखें।" उन्होंने मांग की कि सेना में भर्ती (आयु में छूट के साथ) पहले की तरह हो। 

अमित शाह ने युवाओं के लिए बताया लाभकारी 

अग्निपथ योजना के विरोध के बीच गृह मंत्री अमित शाह का भी बयान सामने आया है। शाह ने कहा कि इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे और अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। 

राहुल बोले-पीएम मित्रों के अलावा किसी की नहीं सुनते

अग्निपथ योजना का कड़ा विरोध होने के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी  सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि इस योजना से नौजवानों नाराज है और उसने इसे नकारा है जैसे कि कृषि कानून को किसानों ने, नोटबंदी को अर्थशास्त्रियों और GST को व्यापारियों ने नकारा था। राहुल ने कहा कि देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्यूंकि उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।

राजनाथ सिंह ने युवाओं से शांति बनाए रखने को कहा

योजना के भारी विरोध के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। राजनाथ सिंह ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी और सभी नौजवान सेना में भर्ती होने की तैयारी करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि दो साल से सेना में भर्ती न होने के कारण प्रधानमंत्री ने अग्निवीरों की भर्ती की आयु सीमा को 23 साल तक बढ़ाया है।

तेलंगाना मंत्री बोले- भारत में बेरोजगारी संकट का संकेत

देश के कई हिस्सों में 'अग्निपथ' योजना का हिंसक विरोध होने पर तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने शुक्रवार को कहा कि यह आंदोलन देश में बेरोजगारी की समस्या का संकेत है। उन्होंने ट्वीट किया, Agniveer Scheme के खिलाफ हिंसक विरोध देश में बेरोजगारी संकट की भयावहता का एक आंख खोलने वाला संकेतक है।

Nupur Sharma Controversy: जुमे की नमाज से पहले दिल्ली से आया करोड़ों मुस्लिमों के लिए बड़ा संदेश

Protest against Agneepath scheme : वाराणसी में डीएम के आमंत्रण के बावजूद युवा तोड़फोड़ में जुटे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।