विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी', वंदे मातरम् विवाद को लेकर अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला

Published: Sun, 16 Aug 2026 01:49 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2026 02:07 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस पर 'वंदे मातरम्' का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता आपको माफ नहीं करेगी।

अमित शाह ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया (स्क्रीनग्रैब- PTI)

अमित शाह ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया (स्क्रीनग्रैब- PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "उनकी बेशर्मी देखिए। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' गाया जा रहा था। गीत के दौरान, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गाना रोकने को कहा।

हम सब बस टीवी पर देखते रह गए, सोनिया जी, 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं। आपने जो पाप किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोई 'वंदे मातरम्' गीत को अधूरा छोड़ने का सपना भी कैसे देख सकता है? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए।"

कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की कि पार्टी लोगों से और इस गीत को लिखने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगे।  उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में आजादी के दिन के कार्यक्रम के दौरान, पार्टी नेता सोनिया गांधी ने 'वंदे मातरम' गीत को बीच में ही रोकने के लिए कहा था।

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि वोट-बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस 'वंदे मातरम्' को भूल गई है। शाह ने कहा कि हम सबने इसे टेलीविजन पर देखा और कहा कि सोनिया गांधी को लोगों से और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगनी चाहिए।

शनिवार को हुए आजादी के जश्न का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद, लाल किले और उन सभी जगहों पर 'वंदे मातरम्' गाया गया जहां झंडा फहराया गया था। शाह ने आजादी की लड़ाई के दौरान क्रांतिकारी नारे के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा, "हजारों लोगों ने 'वंदे मातरम्' गाने के लिए गोलियां और लाठियां खाईं और जेल गए।"

अगर थोड़ी भी शर्म बची है, तो आपको हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और लोगों से माफी मांगनी चाहिए। - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति का 'एट होम' रिसेप्शन: पीएम मोदी सहित देश की जानी-मानी हस्तियां हुईं शामिल, वंदे मातरम से हुई शुरुआत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।