जानिए इस वर्ष की सबसे शक्तिशाली महिलाएं
इस वर्ष महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की। यह वर्ष उनकी उपलब्धियों की दास्तान में कई महत्वपूर्ण पड़ाव जोड़ गया...
इस वर्ष महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की। यह वर्ष उनकी उपलब्धियों की दास्तान में कई महत्वपूर्ण पड़ाव जोड़ गया...
मिली सफलता
-देश की पहली महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बनीं। ट्विटर पर वह सर्वाधिक लोकप्रिय विदेश मंत्री के रूप में सामने आई हैं।
-फोब्र्स पत्रिका की ओर से जारी दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली माहिलाओं की सूची में पेप्सिको की सीईओ भारतीय मूल की प्रमुख इंदिरा नूई सबसे ऊपर रहीं। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अरुंधती भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई की चंदा कोचर, सिस्को की पद्मश्री वारियर, बायोकॉन की किरण मजूमदार ने इस सूची में स्थान पाया।
-फाच्र्युन ने व्यापार में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नूई को तीसरा स्थान दिया है। इसी की एशिया-प्रशांत क्षेत्र से 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में चंदा कोचर, अरुंधती भत्रचार्य, एचपीसीएल की निशी वासुदेव, एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा, किरण मजूमदार शॉ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सीईओ चित्रा रामकृष्ण, एचएसबीसी की नैना लाल किदवई, टैफे की मल्लिका श्रीनिवासन के नाम शामिल हैं। फाच्र्युन ने अरुंधती भट्टचार्य को कारोबार जगत की सबसे शक्तिशाली महिला करार दिया। दूसरा स्थान चंदा कोचर और तीसरा शिखा शर्मा को मिला। अन्य दस नामों में एजेडबी पार्टनर्स की जिया मोदी, मल्लिका श्रीनिवासन, केपजेमिनी इंडिया की अरुणा जयंती, अपोलो हॉस्पिटल की प्रीता रेड्डी, किरण मजूमदार शॉ और एचटी मीडिया की शोभना भरतिया शामिल हैं।
-आईपीएस अर्चना रामसुंदरम ने सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक का पदभार संभाला। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं।
-वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अरुणा बहुगुणा को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का प्रमुख नियुक्त किया गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला निदेशक बनीं।
-निशी वासुदेव को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का नया सीएमडी बनाया गया। किसी भी तेल कंपनी की वह पहली महिला प्रमुख हैं।
-तमिलनाडु की ललिता कुमार मंगलम को महिला आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया।