विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hulk Hogan: WWE के 'हल्क' का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published: Thu, 24 Jul 2025 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2025 11:02 PM (IST)

वर्ल्‍ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का गुरुवार को निधन हो गया। WWE ने एक्स हैंडल पर एक ...और पढ़ें

हल्क होगन का 71 साल की उम्र में हुआ निधन। फोटो- सोशल मीडिया
हल्क होगन का 71 साल की उम्र में हुआ निधन। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. हल्क होगन का 71 साल की उम्र में हुआ निधन
  2. 11 अगस्त 1953 को हुआ था जन्म
  3. होगन को आया था कार्डियक अरेस्ट

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वर्ल्‍ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE के लिए गुरुवार को दुखद खबर समाने आई, जब WWE सुपरस्टार हल्क होगन (Hulk Hogan) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह 71 साल के थे। इस खबर के आने बाद उनके फैंस खासे दुखी हैं। WWE ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर इसकी पुष्टि की है।

खबरों की मानें तो गुरुवार की सुबह हल्‍क के घर पर डॉक्‍टर्स को बुलाया गया। वह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर में रहते थे। उनके आवास के बाहर पुलिस और डॉक्‍टर्स मौजूद थे। हल्क होगन को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया था। हालांकि, वह बचे नहीं और दुनिया को अलविदा कह दिया। 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में हल्क होगन का जन्म हुआ था।

WWE को दिलाई खास पहचान

बता दें कि हल्क होगन रेसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम रहे। हल्क होगन ने 1980 और 1990 के दशक में WWE ( तब WWF हुआ करता था) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह अपने लाल-पीली पोशाक, लंबे सुनहरे बाल और हैंडलबार मूंछों के लिए खासे लोकप्रिय रहे। उनका हल्कमेनिया स्लोगन फैंस के बीच बहुत फेमस था।

WWE हॉल ऑफ फेमर में शामिल

हल्क होगन ने 6 बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और रेसलमेनिया जैसे बड़े आयोजनों में हिस्सा लिया। उन्होंने एंड्रे द जायंट, रैंडी सैवेज और द रॉक जैसे रेसलर्स के साथ यादगार फाइट की। रेसलिंग के अलावा हल्क होगन ने फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया। हल्क WWE के हॉल ऑफ फेमर भी रच चुके हैं।

पत्नी के बयान ने मचाई थी हलचल

गौरतलब हो कि कुछ ही सप्ताह पहले हल्क होगन की पत्नी स्काई (Sky) ने स्टार रेसलर से जुड़ी उन अफवाहों का खंडन किया था, जिसमें दावा किया गया था कि वह बेहोशी की हालत में हैं। हल्क होगन की वाइफ ने कहा था कि उनका दिल मजबूत है और वह सर्जरी से उबर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इतनी घिनौनी हरकत, महिला रेसलर को बुलाया और मुंह बंद कमरे में ले गया ये शख्स, सामने आई रुह कंपाने वाली सच्चाई