विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

World Boxing Cup Finals: ताशकंद में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, मीनाक्षी सहित 5 खिलाड़ियों ने पक्का किया सेमीफाइनल का टिकट

Published: Mon, 30 Nov 2026 04:01 AM (IST)

विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा सहित पांच भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय बॉक्सर का शानदार प्रदर्शन

भारतीय बॉक्सर का शानदार प्रदर्शन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, ताशकंद। विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा और चार अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने पहले दौर में जीत हासिल करके विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मीनाक्षी (51 किग्रा) के अलावा ऋषि सिंह (50 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), मालसावमतलुआंगा (80 किग्रा) और नैना (80 किग्रा) ने शनिवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हालांकि सावन गिल (90 किग्रा से अधिक) और प्राची (57 किग्रा) का सफर पहले दौर में ही खत्म हो गया। इस प्रतियोगिता के प्रारूप के अनुसार मुकाबले क्वार्टर फाइनल चरण से शुरू होते हैं, जिसमें 20 भार वर्गों में से प्रत्येक में आठ मुक्केबाज प्रतिस्पर्धा करते हैं।

इस तरह से कुल मिलाकर 132 मुक्केबाज भाग लेते हैं, जिनमें से कुछ भार वर्गों में केवल तीन प्रतिभागी होते हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी ने महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में इटली की मार्टिना वासल्लो पर 5-0 की आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

ऋषि का शानदार प्रदर्शन

ऋषि ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में आर्मेनिया के रुडोल्फ गारबोयान को 5-0 से हराया। जुगनू 85 किलोग्राम वर्ग में अपने मुकाबले के तीसरे दौर में इटली के अपने प्रतिद्वंद्वी पाओलो कारुसो के चोट लगने के कारण बाहर हो जाने से आगे बढ़ने में सफल रहे।

नैना और मालसावमतलुआंगा ने क्रमशः कजाकिस्तान की वलेरिया एक्सनोवा और रूस के बेष्टो शावलेव पर 3-2 से जीत हासिल की। सावन को अपने 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में आर्मेनिया के डेविड चालोयान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि प्राची महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में सर्बिया की नतालिया शाद्रिना से 0-4 से हार गई।

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ 2nd Test Day 4 Live Score: रचिन रवींद्र ने ठोका अर्धशतक, न्यूजीलैंड की बढ़त 250 के पार

यह भी पढ़ें- एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, दोहरा शतक लगाने के बावजूद टॉप पर नहीं रहे वैभव सूर्यवंशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।