विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का नोएडा में शानदार आगाज, सोनू सूद की मौजूदगी में एम्पीरिया मराठाज और तमिल टाइटंस ने दर्ज की जीत

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM (IST)

वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का नोएडा में शानदार आगाज हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ...और पढ़ें

वॉलीबॉल लीग

वॉलीबॉल लीग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वॉलीबॉल चैंपियंस लीग की शुरुआत नोएडा इंडोर स्टेडियम में शानदार अंदाज में हुई, जहां टूर्नामेंट के पहले दिन दर्शकों को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। उद्घाटन दिवस पर बॉलीवुड अभिनेता और मुख्य अतिथि सोनू सूद भी मौजूद रहे। उन्होंने लीग के महत्व पर बात करते हुए कहा कि यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच देगी।

कार्यक्रम के दौरान सोनू सूद ने कहा, "मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं, जिन्होंने मिलकर इस लीग को शुरू किया है। यह युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों के लिए भी अपनी प्रतिभा दिखाने और उन्हें सही मंच हासिल करने का शानदार मौका है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह लीग वॉलीबॉल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी और खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर खेलने का आत्मविश्वास देगी।"

कई दिग्गज उद्घाटन समारोह में रहे मौजूद

उद्घाटन दिवस पर एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अर्जुन देसवाल और इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी रोहित बालियान भी मौजूद रहे। उनके साथ वॉलीबॉल चैंपियंस लीग के फाउंडर धीरज मंजेरी और फाउंडर कुलवंत बालियान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में एम्पीरिया मराठाज ने पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

एम्पीरिया मराठाज ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दो सेट 21-17, 21-17 से जीतकर मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। हालांकि, पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स ने तीसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। निर्णायक मौकों पर एम्पीरिया मराठाज ने अपना धैर्य बनाए रखा और मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। जतिन पाडवाल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि शुभम चौधरी को एम्पीरिया मराठाज का इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया।

हरियाणा हरिकेंस बनाम तमिल टाइटंस

उद्घाटन दिवस के दूसरे मुकाबले में तमिल टाइटंस ने हरियाणा हरिकेंस को 2-1 से हराया। तमिल टाइटंस ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दो सेट अपने नाम किए। टीम ने पहला सेट 21-14 से जीता और दूसरे सेट में 21-17 से जीत दर्ज कर अपनी बढ़त मजबूत कर ली।

दो सेट से पीछे होने के बाद हरियाणा हरिकेंस ने तीसरे सेट में शानदार जज्बा दिखाया और इसे 21-20 से अपने नाम किया। हालांकि, यह वापसी जीत के लिए काफी नहीं रही। तमिल टाइटंस ने आखिरी पलों में अपनी बढ़त बनाए रखी और मुकाबला 2-1 से जीतकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। अंगामुथु रामास्वामी को तमिल टाइटंस का इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया, जबकि तनीश चौधरी को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले रोहित यादव के घर तक बनेगी पक्की सड़क, जौनपुर प्रशासन दूर करेगा सारी अड़चन

यह भी पढ़ें- एशियाई खेलों के बाद ओलंपिक का सपना होगा पूरा, चंबा की सीमा से मिलेंगी नीता अंबानी; कड़े संघर्ष से पहुंची मुकाम पर