विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विनेश ने रचा इतिहास' ओलंपिक खिलाड़ियों की PM मोदी ने की खूब तारीफ, मनु भाकर के लिए क्या कहा?

Published: Fri, 16 Aug 2024 10:03 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:14 AM (IST)

पीएम मोदी ने शूटर मनु भाकर के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनु ने टोक्यो ओलंपिक की निराशा ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स से मुलाकात की।

HighLights

  1. पेरिस ओलंपिक के अनुभव से 2036 के ओलंपिक में मिलेगी मदद: पीएम मोदी
  2. खिलाड़ियों के लिए देश में पूरा इको-सिस्टम तैयार किया गया: पीएम मोदी
  3. पीएम मोदी ने विनेश फोगाट समेत सभी ओलंपिक खिलाड़ियों की तारीफ की।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओलंपिक में हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन दिया है। वहीं, खिलाड़ियों ने ओलंपिक के अपने अनुभव प्रधानमंत्री से साझा किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने इतिहास रचा है। विनेश ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।

मुन भाकर के मेडल से देश में उत्साह: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने शूटर मनु भाकर के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनु ने टोक्यो ओलंपिक की निराशा से वापसी की। मनु भाकर के मेडल से देश में उत्साह का माहौल है। वहीं, पीएम मोदी ने खेलो इंडिया अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बार खेलो इंडिया अभियान से 28 खिलाड़ी ओलंपिक गए। देश में खिलाड़ियों की पौध तैयार हो रही है। खिलाड़ियों के लिए देश में पूरा इको-सिस्टम तैयार किया गया है। सरकार खेल बजट लगातार बढ़ा रही है।

ओलंपिक 2036 की तैयारी में भारत: पीएम मोदी 

भारत ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक का अनुभव ओलंपिक 2036 में मदद करेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से कहा कि भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना चाहता है। इसके लिए वे पूरी कोशिश कर रहा है। पीएम मोदी ने इस दौरान पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी एथलीट्स का हौसला बढ़ाया और सभी को शुभकामनाएं दी। 

यह भी पढ़ें: ‘Olympics 2036 की मेजबानी करना भारत का है सपना’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM Modi