विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड में जलवे बिखेरने से पहले बास्केटबॉल चैंपियन थीं उर्वशी रौतेला, एक नहीं कई खेलों में किया कमाल

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 01:41 PM (IST)

अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के लिए मशहूर उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में आने से पहले एक मल्टी-टैलेंटेड खिलाड़ी थीं। वह स्कूल ...और पढ़ें

अपनी ग्लैमरस और खूबसूरती के लिए मशहूर हैं उर्वशी रौतेला

अपनी ग्लैमरस और खूबसूरती के लिए मशहूर हैं उर्वशी रौतेला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उर्वशी रौतेला का नाम जब भी जेहन में आता है एक ऐसी छवि सामने आती है जो अपनी खूबसूरती से दुनिया के लोगों को दीवाना बना चुकी है। उनकी ग्लैमरस अदाओं पर कई लोग दिल हार बैठे हैं। उनकी मौजूदगी फैंस की धड़कनें बढ़ा देती है, लेकिन यह अदाकारा सिर्फ एक्टिंग, ग्लैमर तक ही सीमित नहीं रही हैं। उर्वशी मल्टी टैलेंटेड रही हैं। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने खेलों की दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

उर्वशी को अब सभी उनकी फिल्मों, उनकी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानते हैं। साल 2015 में वह मिस दीवा, मिस यूनिवर्स इंडिया रही थीं। इसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह सिंह साब द ग्रेट, सनम रे, हेट स्टोरी 4 के अलावा कई और फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।

बास्केटबॉल चैंपियन रह चुकी हैं उर्वशी

उर्वशी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले खेलों की दुनिया में कमाल दिखाया था। वह अपने स्कूल में बास्केटबॉल खेलती थीं और लड़कियों की टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई और खेलों में हिस्सा लिया था। एक इंटरव्यू में उर्वशी ने बताया था, "मैं बास्केटबॉल चैंपियन रह चुकी हूं। मैं लड़कियों की टीम की कप्तान थी। मैं ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, हाई जंप करती थी। मैंने जेवलिन थ्रो, शॉटपुट भी खेला है। मैंने कई सारे खेलों में हिस्सा लिया है।"

उर्वशी एक बार कपिल शर्मा शो में भी आई थीं और तब भी इस बात का खुलासा हुआ था कि वह बास्केटबॉल में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने खेल को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया और एक्टिंग की दुनिया का रुख किया। 

खेलों से अभी भी है लगाव

उर्वशी बेशक अब खेलती नहीं है, लेकिन उनका लगाव खेलों से कई बार सामने आया है। वह कई बार क्रिकेट मैचों में बतौर दर्शक पहुंची हैं। दुबई में कई मैचों में उर्वशी को देखा गया है। वह क्रिकेट की दुनिया में एक विवाद में भी फंस चुकी थीं, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक क्रिकेटर उनके पीछे पड़ा था। उर्वशी का नाम कई बार ऋषभ पंत से जोड़ा गया था। जब उन्होंने ये खुलासा किया था कि एक क्रिकेटर उनके पीछे पड़ा था तब शॉर्ट फॉर्म में उन्होंने उसे 'आरपी' कहकर संबोधित किया था और तब कयास ऋषभ पंत के नाम के ही लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela को चाहिए 'संस्कारी लड़का', एक्ट्रेस ने बताया लाइफ पार्टनर में होनी चाहिए ये खूबियां

यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2026: रेड कार्पेट पर बिखरा भारतीय सुंदरियों का जलवा, देसी संस्कृति और वेस्टर्न लुक का दिखा संगम