Urvashi Rautela को चाहिए 'संस्कारी लड़का', एक्ट्रेस ने बताया लाइफ पार्टनर में होनी चाहिए ये खूबियां
उर्वशी रौतेला ने अपने आदर्श जीवनसाथी के बारे में बात की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें बाहरी आकर्षण से ज्यादा पारिवारिक मूल्य और अच्छे संस्कार वाला पार्टनर चाहिए।
-1781267932735_m.webp)
HighLights
उर्वशी को चाहिए अच्छे संस्कारों वाला जीवनसाथी
फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से पार्टनर की तलाश
जिम्मेदार और अपनी बातों पर खरा उतरने वाला हो
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हाल ही में ओटीटी सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश पार्ट 2 (Inspector Avinash 2) में नजर आई थीं। उर्वशी ने इसमें पूनम मिश्रा की भूमिका निभाई थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लाइफ पार्टनर और जिंदगी में किस एक्टर को वो अपना हमसफर बनाना चाहेंगी इस पर बात की।
क्या इंडस्ट्री से अपना हमसफर चुनेंगी उर्वशी
किसी भी रिश्ते में बाहरी आकर्षण से ज्यादा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के लिए पारिवारिक मूल्य मायने रखते हैं। उर्वशी मानती हैं कि उन्हें पसंद करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन जीवनसाथी के रूप में वह ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहेंगी जो अच्छे संस्कारों वाला हो। यही वजह है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के बजाय अभिनय जगत से बाहर के किसी शख्स को अपना हमसफर बनाने के पक्ष में हैं।
-1781268233508.jpg)
यह भी पढ़ें- Cannes रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला बनी मर्मेड, क्रिस्टल जड़ा गाउन और डायमंड हेडपीस लुक हो रहा वायरल
कौन है उर्वशी की पसंद?
उर्वशी कहती हैं कि जो इंसान मुझे नजदीकी से जानेगा, उसे मुझसे मोहब्बत हो जाएगी। कई लड़के हैं, जो मुझे पसंद करते हैं, लेकिन मेरे लिए यह मायने नहीं रखता है कि लड़का कैसा दिखता है। मेरे लिए पारिवारिक मूल्य मायने रखते हैं। वह कितना जिम्मेदार है, अपनी कही बातों पर कितना खरा उतरता है, यह देखना भी जरूरी है। कई लड़के होते हैं, जो किसी भी तरह का कमिटमेंट यानी वादा करने से डरते हैं, लेकिन जिन्हें अच्छे पारिवारिक संस्कार मिले होंगे, वे इन चीजों से नहीं डरेंगे।
-1781268264896.jpg)
क्या उर्वशी फिल्म इंडस्ट्री से ही अपने लिए हमसफर चुनेंगी या इंडस्ट्री के बाहर से?
इस पर वह कहती हैं कि मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री से अगर कोई होगा तो मेरे परिवार वाले ही उसे नहीं अपनाएंगे। वे चाहते हैं कि अभिनय के पेशे के बाहर से कोई हो। मैं भी यही चाहती हूं, क्योंकि इसे पेशे से बाहर का अगर कोई होगा तो उसके साथ घर जाने पर बातें करने के लिए कई और चीजें होंगी।
