UFC और WWE में क्या है फर्क? ये 6 अंतर जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
UFC और WWE दोनों ही फाइट से जुड़े हैं। मगर दोनों में बहुत ज्यादा अंतर है। एक ओर WWE पूरी ...और पढ़ें
-1791818962202_m.webp)
UFC और WWE में क्या है अंतर
HighLights
WWE पूरी तरह स्क्रिप्टेट होता है
UFC में कोई स्क्रिप्ट नहीं होती
WWE 1950 से पहले और UFC 1993 में शुरु हुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। UFC और WWE फाइटिंग और खेल मनोरंजन की दुनिया में दो सबसे बड़ी संस्था है। हालांकि, दोनों में बहुत ज्यादा अंतर है। एक तरफ WWE में फाइट पूरी तरह स्क्रिप्टेड होती है। वहीं, दूसरी ओर UFC में किसी भी तरह की स्क्रिप्ट को इस्तेमाल नहीं होता।
UFC यानी अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप की शुरुआत साल 1993 में हुई थी। UFC मिक्स्ड मार्शल आर्ट की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है। इसमें फाइटर्स अलग-अलग स्किल्स, जैसे- बॉक्सिंग, रेसलिंग, ज्यू जित्सु, मुया थाई और किक बॉक्सिंग का इस्तेमाल कर लड़ते हैं।
बात करें WWE की तो इसके सभी मैच पहले से ही स्क्रिप्टेड होते हैं। यानी कि कब-क्या और मुकाबला कौन जीतेगा? यह सब पहले से ही तय होता है। हालांकि, इससे यह नहीं कहा जा सकता है कि WWE के फाइटर्स कम स्किल वाले होते हैं। यह फाइटर्स भी अपनी फाइटिंग क्षमता और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
UFC और WWE में अंतर?
| श्रेणी (Category) | UFC | WWE |
| फाइट का स्वरूप | असली और बिना पटकथा वाली लड़ाई | स्क्रिप्टेड और पहले से कोरियोग्राफ की गई |
| रिजल्ट | मुकाबले के आधार पर तय होता है | क्रिएटिव टीम द्वारा पहले से निर्धारित |
| रूल्स और रेगुलेशन | एथलेटिक कमीशन और जजों द्वारा | सुरक्षा और कहानी के लिए कंपनी के नियम |
| ट्रेनिंग | MMA तकनीकें (कुश्ती, ज्यू जित्सु, बॉक्सिंग आदि) | रेसलिंग स्टंट, प्रोमो और फिटनेस |
| वेट क्लास | सख्ती से लागू किए जाते हैं | ढीले नियम, जो स्टोरीलाइन पर निर्भर करते हैं |
इस मामले में UFC और WWE एक जैसे
UFC और WWE में तो बहुत अंतर है। मगर साथ में इसमें कुछ समानता भी है। दोनों ही, फैंस में उत्साह पैदा करने के लिए बड़े-बड़े फाइटर्स पर निर्भर करते हैं, जिस तरह WWE के लिए रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन हैं। उसी तरह UFC में इस्लाम मखाचेव और जॉन जोन्स जैसे दिग्गज फाइटर्स हैं।
इसके अलावा दोनों की पहुंच पूरे विश्व में है। करोड़ों फैंस UFC और WWE का इवेंट देखने के लिए बेताब रहते हैं। साथ ही कुछ फाइटर्स रहे हैं, जो दोनों संस्थाओं के लिए लड़ चुके हैं, जिसमें रोंडा राउजी और ब्रॉकलेजनर जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।
