विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ 5 सेकेंड में खत्म हुई फाइट! UFC के सबसे यादगार नॉकआउट की पूरी कहानी

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:48 PM (IST)

यूएफसी में साल 2019 में जबरदस्त नजारा देखने को मिला था, जब बेन एस्क्रेन और जॉर्ज मासविडाल के बीच फाइट सिर्फ पांच सेकेंड में खत्म हो गई थी।

जॉर्ज मासविडाल बनाम बेन एस्क्रेन

जॉर्ज मासविडाल बनाम बेन एस्क्रेन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियंस (UFC) के इतिहास में, जब भी सबसे यादगार नॉकआउट की बात होगी तो, शायद जॉर्ज मासविडाल का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। मासविडाल ने साल 2019 में फ्लाइंग नी से बेन एस्क्रेन को सिर्फ पांच सेकेंड में नॉकआउट कर सभी को हैरान कर दिया था।

इस फाइट की खास बात थी कि एस्क्रेन ने इससे पहले अपने प्रोफेशनल करियर में कभी भी हार का मुंह नहीं देखा था। इस मुकाबले ने दोनों की ही जिंदगी बदल दी थी।

मासविडाल-एस्क्रेन की बदल गई जिंदगी

यूएफसी 239 में एस्क्रेन और मासविडाल के बीच फाइट हुई थी। इस मुकाबले से पहले दोनों के बीच बहुत कुछ कहा-सुनी हुई थी। एस्क्रेन इस फाइट को जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, क्योंकि उन्होंने कभी भी अपने करियर में हार का सामना नहीं किया था।

मासविडाल हालांकि, उस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन एमएमए फाइटर्स में गिने जाते थे। फाइट शुरू होने से पहले मासविडाल काफी कॉन्फिडेंट दिख रहे थे। मानो, उन्हें पहले से ही पता था कि मुकाबले का क्या रिजल्ट होने वाला है।

मैच में एस्क्रेन का प्लान मासविडाल को जमीन पर गिराकर सबमिट करने का था, जिसे मासविडाल पहले से ही भांप चुके थे। एस्क्रेन जैसे ही मासविडाल का पैर पकड़कर टेकडाउन करने की सोच रही थे, उतने में मासविडाल ने फ्लाइंग नी मारकर एस्क्रेन को चारो खाने चित कर दिया।

मासविडाल इस फाइट के बाद बीएमएफ टाइटल के लिए नेट डियाज से लड़े और चैंपियन भी बने। वहीं, एस्क्रेल अपनी अगली फाइट भी हार गए और हमेशा के लिए यूएफसी छोड़ दिया।

 

 

मासविडाल-एस्क्रेन का एमएमए करियर

मासविडाल ने अपने एमएमए करियर में कुल 52 फाइट लड़े। इस दौरान उन्हें 35 में जीत और 17 में हार का सामना करना पड़ा। मासविडाल ने 16 बार अपने विरोधियों को नॉकआउट कर मैच जीता था।

वहीं, एस्क्रेन ने अपने 21 मैचों के अपने करियर में 19 में जीत हासिल की थी, जबकि सिर्फ दो मुकाबलों में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। एस्क्रेन ने अपने विरोधी फाइटर्स को 6 बार नॉकआउट और इतने ही सबमिट कर हराया था।

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली की गेंदबाजी पर ब्रिटेन के प्रिंस का 'रॉयल' शॉट, बकिंघम पैलेस में जमा क्रिकेट का रंग

यह भी पढ़ें- वेस्‍टइंडीज ने बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए किया टीम का एलान, इन फॉर्म बल्‍लेबाज को नहीं मिली जगह