विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव गांगुली की गेंदबाजी पर ब्रिटेन के प्रिंस का 'रॉयल' शॉट, बकिंघम पैलेस में जमा क्रिकेट का रंग

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:42 PM (IST)

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे, ब्रायन लारा और जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के प्रिंस विलियम के साथ बकिंघम पैलेस में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए।

प्रिंस विलियम ने दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट

प्रिंस विलियम ने दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने मंगलवार को लंदन के बकिंघम पैलेस के पीछे क्रिकेट का लुत्‍फ उठाया। ब्रिटेन के प्रिंस को इस दौरा कई दिग्‍गज और पूर्व क्रिकेटर्स का साथ मिला, जिसमें सौरव गांगुली, अजिंक्‍य रहाणे, ब्रायन लारा, जेम्‍स एंडरसन और जो रूट के नाम शामिल हैं।

बकिंघम पैलेस के बाहर आयोजित 'क्रिकेट ऑन द मॉल' कार्यक्रम, मुंबई में होने वाले अर्थशॉट प्राइज सेरेमनी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। बाद में विलियम ने वहां मौजूद प्रशंसकों से बातचीत में कहा, 'सौरव गांगुली सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे।'

गांगुली बने हेड कोच

पता हो कि सौरव गांगुली को हाल ही में आईपीएल 2027 के लिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हेड कोच नियुक्‍त किया गया। गांगुली फ्रेंचाइजी में हेमंग बदानी की जगह लेंगे। गांगुली 2019 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स से जुड़े। तब वो फ्रेंचाइजी के सलाहकार थे।

54 साल के गांगुली ने इतने सालों में दिल्‍ली कैपिटल्‍स में विभिन्‍न लीडरश‍िप पदों पर काम किया, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों के क्रिकेट निदेशक पद शामिल है। पिछले साल गांगुली ने एसए20 में प्रीटोरिया कैपिटल्‍स के हेड कोच की जिम्‍मेदारी संभाली थी, जो कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा है।

गांगुली ने कहा, 'आईपीएल में हेड कोच की भूमिका के लिए उत्‍सुक हूं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स फ्रेंचाइजी मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने सालों से इसके साथ मजबूत रिश्‍ता साझा किया है। मैंने मालिकों, प्रबंधन, सपोर्ट स्‍टाफ, खिलाड़‍ियों के साथ करीब से काम किया, जिसके कारण यह जिम्‍मेदारी मेरे लिए रोमांचक बनी।'

उन्‍होंने आगे कहा, 'हमारे पास प्रतिभाशाली समूह है और पिछले कुछ समय में हमने अच्‍छी ब्रांड का क्रिकेट खेला है। नए सीजन में स्‍क्‍वाड के साथ काम करने पर ध्‍यान है और हमारी कोशिश मजबूत व निडर टीम बनाने की है।'

पता हो कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स के संयुक्‍त मालिक जीएमआर और जेएसडब्‍ल्‍यू ग्रुप हैं। ये दोनों ग्रुप बारी-बारी से दो साल के चक्र में फ्रेंचाइजी का प्रबंधन करते हैं। जीएमआर का कार्यकाल 2026 में समाप्‍त हुआ।

पार्थ जिंदल ने क्‍या कहा

बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स में सौरव गांगुली पूर्व कोच हेमंग बदानी की जगह लेंगे। बदानी के रहते दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम पिछले दो सीजन में प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई नहीं कर सकी थी।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के चेयरमैन और सह-मालिक व जेएसडब्‍ल्‍यू के संस्‍थापक पार्थ जिंदल ने कहा, 'दादा हमेशा से दिल्‍ली कैपिटल्‍स परिवार का अहम हिस्‍सा रहे हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व और सम्‍मान महसूस हो रहा है कि भारत के सर्वकालिक महान कप्‍तानों और प्रशासकों में से एक गांगुली अब कोचिंग की भूमिका निभाएंगे।'

जिंदल ने आगे कहा, 'मैं उन्‍हें हेड कोच की भूमिका में देखने को लेकर उत्‍साहित हूं। मुझे विश्‍वास है कि उनके मार्गदर्शन और दूरदर्शी लीडरशिप से दिल्‍ली कैपिटल्‍स को फायदा मिलेगा। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम आईपीएल खिताब के लिए अच्‍छी तैयारी करेगी।'

यह भी पढ़ें- वेस्‍टइंडीज ने बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए किया टीम का एलान, इन फॉर्म बल्‍लेबाज को नहीं मिली जगह

यह भी पढ़ें- IND vs WI: हैदराबाद में गजब की धांधलीगिरी, फ्री का पास 6,000 रुपये में बिका; चार लोग हुए गिरफ्तार