विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: हैदराबाद में गजब की धांधलीगिरी, फ्री का पास 6,000 रुपये में बिका; चार लोग हुए गिरफ्तार

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:44 PM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले के फ्री पास की कालाबाजारी के आरोप में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के एक सदस्य समेत चार लोग गिरफ्तार हो गए हैं।

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकट की कालाबाजारी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकट की कालाबाजारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में चौथे टी20 मुकाबले से पहले बड़ा बवाल हो गया है। पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA के एक सदस्य समेत चार लोगों को मैच के फ्री पास की कालाबाजारी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद पुलिस ने मुकाबले की शुरुआत से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एचसीए के सदस्य सतीष चंद्र श्रीवास्तव, उनके बेट अकर्क्षित श्रीवास्तव, अविनाश डरक और मोहित सोमानी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस दौरान 11 'नॉट फॉर सेल' वाले पास को जब्त कर लिया।

ब्लैक में बिका फ्री पास

गोशमहल पुलिस को 12 अक्तूबर को कथित तौर पर एस डी मॉल के पास टिकट की कालाबाजारी के बारे में सूचना मिली। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर वी जनार्धन नायक की अगुवाई में करीब रात नौ बजे डरक और सोमानी को पकड़ लिया गया।

क्रिकेट पास के अलावा, ऑफिसर्स ने नवरात्रि डांडिया के आठ पास और 5000 रूपये कैश, मोबाइल फोन्स और बाइक भी बरामद किए। चारों आरोपी मिलकर फ्री के पास को 3,500 से लेकर 6000 तक के प्राइस में बेचने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान डरक और सोमानी ने बताया कि उन्हें कॉम्प्लीमेंटरी टिकट्स अकर्क्षित से मिले और वो व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम पर टिकट बेचने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि पवेलियन के हिसाब से टिकट को 3500 से लेकर 6000 तक के बीच में बेचा जा रहा था। आरोप है कि अकर्क्षित को पास उसके पिता से मिले।

अकर्क्षित के पिता हैदराबाद क्रिकेट एसोसिशन के सदस्य हैं। पुलिस ने कहा है कि वो एचसीए से पता करेगा कि सतीष चंद्र को कितने पास दिए गए थे। पुलिस की मानें तो, आरोपी 9 टिकट बेच चुके थे। बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 14 अक्तूबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद में ही खेला जाएगा।

 यह भी पढ़ें- जब 2019 वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद MS Dhoni रो पड़े, ड्रेसिंग रूम में माही ने कही दिल की बात

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच से पहले टीम इंडिया को सता रहा डर, तिलक वर्मा ने बताया क्या होगा सबसे बड़ा खतरा?