वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का एलान, इन फॉर्म बल्लेबाज को नहीं मिली जगह
WI test squad: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा ...और पढ़ें

शे होप (Pic Credit- X)
HighLights
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज
वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की
इन फॉर्म बल्लेबाज शे होप को आराम दिया गया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की। केविन विकहम को पहली बार टीम में शामिल किया गया जबकि वेस्टइंडीज के सीमित ओवर कप्तान शे होप को आराम दिया गया है।
बता दें कि 23 साल के विकहम ने अब तक 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 1472 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी औसत 40.88 है। इस दौरान उन्होंने बारबाडोस के लिए छह शतक और चार अर्धशतक जमाए।
सीडब्ल्यूआई ने दी डिटेल जानकारी
क्रिकेट वेस्टइंडीज की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विकहम को 2026 वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के कारण पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है। विकहम ने उस चैंपियनशिप में लगातार तीन शतक जमाए थे।
शे होप को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने नियमित मेडिकल जांच और विशेषज्ञों से सलाह के कारण सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। ऑलराउंडर कीमो पॉल को जोसेफ के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है।
हेड कोच का बयान
वेस्टइंडीज के होच कोच डैरेन सैमी ने कहा, 'इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत में हमने अपने लक्ष्य निर्धारित किए। इसमें से एक है रैंकिंग में शीर्ष पर रहना। बांग्लादेश में सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी और हम इसके लिए तैयार हैं।'
वेस्टइंडीज का टेस्ट स्क्वाड
रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, तेजनरेन चंद्रपॉल, जोशुआ डी सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, आमिर जांगू, शमार जोसेफ, ब्रेंडन किंग, कीमो पॉल, केमार रोच, जायडेन सील्स और केविन विकहम।
यह भी पढ़ें- IND vs WI: हाथ आए मौके को गंवाने के बाद दर्द में हैं शाई होप, खिलाड़ियों को दे डाली नसीहत
यह भी पढ़ें- 'लोग शाई होप को बहुत कम आंकते हैं', 250 रन चेज करने वाले कप्तान के समर्थन में उतरे रोस्टन चेज
