'लोग शाई होप को बहुत कम आंकते हैं', 250 रन चेज करने वाले कप्तान के समर्थन में उतरे रोस्टन चेज
रोस्टन चेज का मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनके कप्तान शाई होप को कम करके आंका जाता है।

शाई होप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, रांची। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज का मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनके कप्तान शाई होप को कम करके आंका जाता है। होप ने वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी पिछली चार पारियों में तीन शतक बनाकर आइपीएल की दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है।
होप ने शुक्रवार को रांची में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 102 रन बनाए थे, जिससे वेस्टइंडीज 250 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। चेज ने वेस्टइंडीज की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है कि लोग शाई होप को बहुत कम करके आंकते हैं।
Brilliant knocks from Shai Hope and Sherfane Rutherford guide West Indies home in the 2nd T20I in Ranchi. We move to Indore for the 3rd T20I. Scorecard ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/Inp7I7R259
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जो पूरी तरह से अपना ध्यान अपने काम पर केंद्रित कर सकता है। मुझे लगता है कि यही उसकी खास खूबी है, क्योंकि जब सब कुछ गलत होता दिख रहा होता है, तब भी वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है और टीम के लिए खेलता है। मुझे लगता है कि यही उसकी पहचान है।
चेज ने कहा कि वह महान खिलाड़ी है। लंबी अवधि के प्रारूप में भले ही उसका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है, लेकिन जहां तक टी-20 क्रिकेट की बात है तो मुझे लगता है कि लोग उसके आंकड़ों और रिकार्ड को कम करके आंकते हैं।
उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि वह 50 ओवर की क्रिकेट में कितना अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन इसके बावजूद लोग कभी-कभी उसे उतना श्रेय नहीं देते जितना उसे मिलना चाहिए। वह एक पेशेवर क्रिकेटर है और जब भी वह अच्छा प्रदर्शन करता है तो मुझे अच्छा लगता है।
