UFC इतिहास के 5 सबसे खतरनाक फाइटर, एक को तो कोई कभी हरा ही नहीं पाया
यूएफसी इतिहास में जॉन जोन्स और खबीब नर्मागोमेदोव को सबसे खतरनाक फाइटर्स में गिना जाता है। हालांकि, खबीब अब लड़ना छोड़ चुके हैं।
-1792068688524_m.webp)
खबीब नर्मागोमेदोव और जॉन जोन्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप यानी UFC इतिहास में, जब भी सबसे खतरनाक फाइटर्स की बात होती है तो, खबीब नर्मागोमेदोव और जॉन जोन्स का नाम जरुर लिया जाता है। खबीब अपने प्रोफेशनल करियर में एक भी फाइट नहीं हारे।
जॉन की बात करें तो, उनको करियर में एक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, किसी फाइटर ने उन्हें पटखनी नहीं दी थी, बल्कि उन्होंने विरोधी एथलीट को इलीगल एल्बो मार दी थी, जिस वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। यही वजह है कि उनके करियर में एक हार दिखता है।
UFC इतिहास के 5 सबसे खतरनाक फाइटर
1- जॉन जोन्स:
-1792069358002.webp)
23 साल की ही उम्र में जॉन जोन्स ने बता दिया था कि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक हैं। उन्होंने छोटी सी ही उम्र में लाइट हेवीवेट का टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया था।
जॉन यूएफसी टाइटल जीतने वाले सबसे युवा फाइटर बने थे, जो उस समय नामुमकिन माना जाता था। इसके बाद पिछले साल उन्होंने स्टीपे मियोचिच को हराकर हेवीवेट का खिताब भी अपने नाम किया था।
जॉन ने जून 2025 में यूएफसी से संन्यास का एलान कर दिया। जॉन ने अपने एमएमए करियर में कुल 30 फाइट लड़े। इस दौरान उन्होंने 28 मुकाबले जीते और सिर्फ एक में ही हार का सामना करन पड़ा।
2- खबीब नर्मागोमेदोव:
-1792069408354.webp)
रुस से आने वाले खबीब नर्मागोमेदोव को उनके एमएमए करियर में कोई हरा ही नहीं पाया। खबीब ने अपने करियर में 29 के 29 फाइट जीतकर ऐतिहासिक कारनामा किया।
लाइटवेट में लड़ने वाले इस फाइटर ने 2018 से 2021 तक खिताब पर अपना कब्जा जमाए रखा। उन्होंने जस्टिन गेजी के खिलाफ अपनी आखिरी फाइट लड़ी थी।
3- इस्लाम मखाचेव:
-1792069440171.webp)
रुस से आने वाले और खबीब की टीम के ही यूएफसी के मौजूदा वेल्टरवेट चैंपियन इस्लाम मखाचेव का रिकॉर्ड भी शानदार है।
इस्लाम ने अपने करियर में 30 फाइट लड़े हैं, जिसमें से उन्होंने 29 जीते हैं और सिर्फ एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस्लाम इससे पहले लाइटेवट चैंपियन भी रह चुके हैं।
4- जॉर्ज सेंट पिएर:
-1792069521133.webp)
यूएफसी के पूर्व फाइटर जॉर्ज सेंट पिएर भी दो डिवीजन में चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने वेल्टरवेट और मिडिलवेट दोनों का खिताब अपने नाम किया है।
जॉर्ज ने साल 2013 में यूएफसी से संन्यास लिया था। जॉर्ज अपने 28 एमएमए फाइट के करियर में सिर्फ दो ही हारे। वहीं 26 में उन्हें जीत मिली।
5- एलेक्जेंडर वोल्कोनोस्की:
-1792069624887.webp)
फेदरवेट के दिग्गज फाइटर एलेक्जेंडर वोल्कोनोस्की का करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई दिग्गज फाइटर्स को पटखनी दी है।
वोल्कोनोस्की ने अपने अब तक 32 फाइट के करियर में 28 मुकाबले जीते हैं, जबकि बस चार में हार का सामना करना पड़ा है। वोल्कोनोस्की मौजूदा समय में चैंपियन हैं और उनका अगला मुकाबला मोवसोर इवोलेव से होना है।
यह भी पढ़ें- 'सिर्फ मैं, क्रिकेट और मेरा परिवार', Prithvi Shaw का खुलासा; टीम इंडिया में वापसी के लिए बदल दिया जीने का तरीका
यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल ने शुरू की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस में रखा कदम; लॉन्च किया अपना ब्रांड
