UFC में दो वेट कैटेगरी में चैंपियन बनने वाले फाइटर्स, सिर्फ इन 11 दिग्गजों ने हासिल की ये ऐतिहासिक उपलब्धि
यूएफसी में एक वेट डिवीजन का चैंपियन बनना ही काफी मुश्किल होता है। मगर कुछ ऐसे फाइटर्स भी रहे हैं, ...और पढ़ें
-1793273683132_m.webp)
कॉनर मैक्ग्रेगर और इस्लाम मखाचेव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी (UFC) में लड़ने वाले हर एक फाइटर का चैंपियन बनने का सपना जरुर होता है। हालांकि, किसी भी एथलीट के लिए चैंपियन बनना आसान नहीं होता है। इसके लिए उसे कड़ी मेहनत और खतरनाक मुकाबलों से गुजरना पड़ता है।
फाइटर्स इन सब मुश्किलों से गुजरकर अपने वेट कैटेगरी में टाइटल तक पहुंचते हैं। मगर यूएफसी में कुछ ऐसे फाइटर्स भी रहे हैं, जिन्होंने एक नहीं, बल्कि दो वेट कैटेगरी में चैंपियन बनने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है।
क्या होता है दो वेट कैटेगरी में चैंपियन बनना?
UFC में फाइटर्स को उनके वजन के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है. हर कैटेगरी का अपना चैंपियन होता है. जब कोई फाइटर एक वेट कैटेगरी में चैंपियन बनने के बाद दूसरी कैटेगरी में जाकर वहां की चैंपियनशिप भी जीतता है, तो उसे दो वेट कैटेगरी का चैंपियन कहा जाता है.
हालांकि, दो अलग-अलग कैटेगरी में बेल्ट जीतना और एक ही समय में दोनों बेल्ट अपने पास रखना अलग-अलग उपलब्धियां हैं. एक साथ दो बेल्ट रखने वाले फाइटर को 'डबल चैंपियन' या 'चैंप-चैंप' कहा जाता है.
दो वेट कैटगरी में चैंपियन बनने वाले फाइटर्स
रैंडी कटूर
यूएफसी में सबसे पहले दो वेट डिवीजन के चैंपियन बनने की खास उपलब्धि रैंडी कटूर ने हासिल की थी। उन्होंने साल 1997 में हेवीवेट टाइटल जीता था। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने लाइट हेवीवेट का खिताब भी अपने नाम किया।
बी.जे.पेन
यूएफसी के पूर्व दिग्गज फाइटर बी.जे. पेन ने साल 2002 में वेल्टरवेट टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद 2008 में लाइटवेट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।
कॉनर मैक्ग्रेगर
यूएफसी के लिजेंडरी फाइटर्स में शुमार कॉनर मैक्ग्रेगर भी यह कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने साल 2015 में फेदरवेट टाइटल जीता था। इसके बाद 2016 में उन्होंने लाइटवेट का खिताब जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।
जॉर्ज सेंट-पिएर
यूएफसी के पूर्व महान फाइटर ने साल 2006 वेल्टरवेट खिताब जीता था। इसके बाद साल 2017 में मिडिलवेट का खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था।
डेनियल कॉर्मियर
पूर्व दिग्गज फाइटर और मौजूदा समय में कमेंटेटर डेनियल कॉर्मियर भी अपने करियर में यह खास उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उन्होंने साल 2015 में लाइट हेवीवेट और साल 2018 हेवीवेट टाइटल जीता था।
अमांडा नूनेस
दिग्गज महिला फाइटर अमांडा नूनेस ने साल 2016 में बैंटमवेट टाइटल जीता, इसके बाद साल 2018 में फेदरवेट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।
हेनरी सहूडो
पूर्व दिग्गज फाइटर हेनरी सहूडो भी ये खास उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2018 में फ्लाइवेट और 2019 में बैंटमवेट का खिताब जीतकर इतिहास रचा था।
जॉन जोन्स
यूएफसी के शायद सबसे महान फाइटर जॉन जोन्स ने साल 2011 में सिर्फ 23 की उम्र में लाइट हेवीवेट का खिताब जीता। इसके बाद साल 2023 में हेवीवेट का खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया।
एलेक्स परेरा
ब्राजील से आने वाले दिग्गज फाइटर एलेक्स परेरा ने साल 2022 में मिडिलवेट का खिताब जीता। इसके बाद साल 2023 में लाइट हेवीवेट का खिताब जीतकर यह खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
इलिया टोपूरिया
इलिया टोपूरिया ने पिछले साल 2025 में यह खास कारनामा किया था। उन्होंने लाइटवेट का खिताब जीता था। इससे पहले वो साल 2024 में फेदरवेट खिताब जीत चुके थे।
इस्लाम मखाचेव
इस्लाम मखाचेव ने भी पिछले साल ही इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई। उन्होंने साल 2022 में लाइटवेट खिताब जीता था। इसके बाद 2025 में वेल्टरवेट टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला अपना पूरा कोचिंग स्टाफ, मलिंगा सहित अचानक तीन दिग्गजों को किया बाहर
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: 40 हजार फैंस के सामने भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानिए फ्री में कब और कैसे देखें मैच
