IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला अपना पूरा कोचिंग स्टाफ, मलिंगा सहित अचानक तीन दिग्गजों को किया बाहर
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें लसिथ मलिंगा, पारस म्हाब्रे और कार्ल होपकिंसन को हटा दिया गया है।

लसिथ मलिंगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। मुंबई ने नए सीजन से पहले अपने तीन कोचों को हटा दिया है। इसमें सबसे बड़ा नाम लसिथ मलिंगा का है, जो फ्रेंचाइजी के लिए बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे। हाल ही में हेड कोच महेला जयवर्धने को भी मुंबई ने हटा दिया था और अब तीन और कोचों को उनके पद से हटाया है।
मुंबई ने पारस म्हाब्रे और कार्ल होपिकिंसन को भी उनके पद से हटा दिया है। फ्रेंचाइजी ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है, जब टीम पिछले तीन सीजन से लगातार खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद अब फ्रेंचाइजी ने तीन कोचों को एक साथ हटा दिया है। इसी के साथ अब तक कोचिंग स्टाफ में कुल चार बदलाव कर दिए हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को बदल दिया था।
लसिथ मलिंगा भी रहेंगे टीम के साथ
गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा को मुंबई ने हटा दिया है। मलिंगा मुंबई के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत अहम रहे हैं। उन्होंने 2009 से लेकर 2019 तक टीम के लिए अपना योगदान एक खिलाड़ी के रूप में दिया। इस दौरान मलिंगा ने एमआई को चार बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 से टीम का बॉलिंग कोच बनाया गया लेकिन तीन सीजन के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।
पारस म्हाब्रे और कार्ल होपकिंसन भी हटे
भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का जब खिताब जीता, तो उस टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाब्रे थे। इसके बाद मुंबई ने उन्हें अपना गेंदबाजी कोच बनाया था। हालांकि, तीन सीजन के बाद उन्हें भी फ्रेंचाइजी ने उनके पद से हटा दिया है। दूसरी तरफ कार्ल होपकिंसन ने फ्रेंचाइजी के लिए 2024 से फील्डिंग कोच की भूमिका निभाई। अब वे भी इस पद पर नहीं रहेंगे।
कायरन पोलार्ड बने हेड कोच
जयवर्धने को मुख्य कोच के पद से हटाने के बाद कायरन पोलार्ड को हेड कोच बनाया है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के भी फ्रेंचाइजी छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: 40 हजार फैंस के सामने भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानिए फ्री में कब और कैसे देखें मैच
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान
