विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: 40 हजार फैंस के सामने भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानिए फ्री में कब और कैसे देखें मैच

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:55 PM (IST)

India vs New Zealand Live Telecast: भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब उसकी ...और पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 की प्लेइंग-11

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 की प्लेइंग-11

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

IND vs NZ 4th T20 Match Details: स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। उसके पास इस समय 3-0 की अजेय बढ़त है। उसकी नजर अब न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने पर होगी।

दोनों टीमों के बीच चौथे मुकाबले में 40,000 फैंस के आने की संभावना है। इस दौरान श्रेयय अय्यर और मिचेल सैंटनर की सेना फैंस का मनोरंजन करने का भरपूर प्रयास करेंगी।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक सभी मुकाबले हाई-स्कोरिंग हुए हैं। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में 230 रन चेज किए थे। वहीं दूसरे मैच में एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में भारत ने 181 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था, जबकि तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत भारत ने 14वें ओवर में ही 199 रनों के लक्ष्य को भेंद दिया था।

ऐसे में चौथे मैच में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद जताई जा सकती है। भारत अगला मैच जीतकर क्लीन स्वीप की तरफ एक और कदम बढ़ाना चाहेगा, वहीं न्यूजीलैंड जीत हासिल कर अपना खाता खोलने को देखेगा।

भारत और न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ऑकलैंड के ईडेन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा।

किस चैनल पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

किस एप पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली पर जब लगा था घमंडी होने का आरोप, कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ हुआ था बड़ा विवाद