Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tokyo Olympic 2021: टोक्यो ओलंपिक की मशाल रिले 25 मार्च से शुरू होगी

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Tue, 29 Sep 2020 11:56 PM (IST)

    Tokyo Olympic 2021 torch relay टोक्यो ओलंपिक 2021 खेलों की मशाल रिले की शुरुआत अगले साल 25 मार्च को फुकुशिमा प्रायद्वीप के जे विलेज ट्रेनिंग सेंटर से शुरू होगी और यह 121 दिनों तक जापान के सभी 47 प्रांत से गुजरेगी।

    टोक्यो ओलंपिक 2021 (फोटो साभार फोसबुक पेज)

    लुसाने, आइएएनएस। कोरोना महामारी की वजह से इस साल स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक 2021 की तैयारी अब नजर आने लगी है। कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से एक साल के लिए स्थगित हुए टूर्नामेंट के 2020 की तारीखों पर ही करवाया जा रहा है। इसमें महज एक दिन का बदलाव किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान सरकार इस खेलों के महाकुंभ को लेकर काफी उत्हासित है। आखिरी वक्त में तमान विषेशज्ञों की राय लेने के बाद ही 2020 का ओलंपिक स्थगित किया गया था। अब टोक्यो ओलंपिक 2021 खेलों की मशाल रिले की शुरुआत अगले साल 25 मार्च को फुकुशिमा प्रायद्वीप के जे विलेज ट्रेनिंग सेंटर से शुरू होगी और यह 121 दिनों तक जापान के सभी 47 प्रांत से गुजरेगी।

    टोक्यो ओलंपिक में टॉप 4 में जगह बना सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम- दीपिका ठाकुर

    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने इसकी घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन वास्तव में इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया और अब इसका आयोजन अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है।

    आइओसी ने कहा कि मशाल नौ जुलाई को टोक्यो के ओलंपिक स्टेडियम में पहुंचेगी और 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह के लिए इसे रखा जाएगा। टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मशाल रिले के मार्ग और कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। टोक्यो 2020 के आयोजकों ने कहा है कि ओलंपिक मशाल वाहक को अगले साल के रिले में चलाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इस आयोजन में लगभग 10000 मशाल धारकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

    कोरोना की वजह से ओलंपिक हुआ स्थगित 

    पहले ओलंपिक का आयोजन 25 जुलाई से 9 अगस्त के बीच 2020 में किया जाना था। कोरोना महामारी फैलने की वजह से इसे एक साल स्थगित कर दिया गया। अब इसे 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच 2021 में कराया जाएगा। 

     

    comedy show banner
    comedy show banner