विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टोक्यो ओलंपिक में टॉप 4 में जगह बना सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम- दीपिका ठाकुर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2020 05:01 PM (IST)

दीपिका ने कहा कि महिला टीम यह साबित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि वह भी पुरुष टीम की तरह ...और पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो सौजन्य- एपी)
भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो सौजन्य- एपी)

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी दीपिका ठाकुर का मानना है कि भारत इस बार टोक्यो ओलंपिक में टॉप 4 में जगह बना सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि महिला हॉकी टीम में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की इच्छा है और इंटरनेशनल मैच लगातार खेलने की वजह से टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। भारतीय महिला हॉकी ने पिछले कुछ साल में टॉप टूर्नामेंटों में अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। उसने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता और लगातार दूसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

दीपिका ने कहा कि महिला टीम यह साबित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि वह भी पुरुष टीम की तरह टूर्नामेंट जीत सकती है। हमने 2017 में एशिया कप जीता, लंदन में विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई और एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि ये सभी बहुत अच्छे परिणाम हैं। ये कोचिंग स्टाफ और महासंघ के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया। हॉकी इंडिया ने यह सुनिश्चित किया कि महिला हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मैच खेलने को मिलें तथा एसीटीसी (अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए वार्षिक कैलेंडर) टीम के लिए अहम साबित हुआ।

रियो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी दीपिका ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने में अहम योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं बहाल होने पर भारतीय टीम अच्छी वापसी कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘विश्वास है कि टीम वापसी कर सकती है। टीम पिछले साल लगातार दो टूर्नामेंट जीतकर शानदार लय में है और उसने इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम शीर्ष स्तर पर सफलता की भूखी है और इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि प्रतियोगिताएं शुरू होंगी तो वह वापसी करेगी। टीम तोक्यो ओलिंपिक में शीर्ष चार में जगह बनाने की काबिलियत रखती है।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।