Asian Games 2026: मैराथन के बाद शूटिंग में भी भारत की 'चांदी', विमेंस 50m राइफल 3 पोजिशन टीम ने जीता सिल्वर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में 7वें दिन भारत की शुभ शुरुआत हुई।

50m राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में 7वें दिन भारत की शुभ शुरुआत हुई। सावन बरवाल ने मेंस मैराथन में सिल्वर मेडल जीता। वहीं महिलाओं के 50m राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल आया। तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत के खाते में तीसरा गोल्ड मेडल भी आ सकता था, लेकिन आशी चौकसे स्टैंडिंग राउंड में पिछड़ गईं।
तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद ने तीसरे और छठे स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया। तिलोत्तमा ने स्टैंडिंग राउंड में 97 और 98 के स्कोर के साथ कुल 590 अंक हासिल किए। वह दो चीनी खिलाड़ियों से पीछे रहीं, जिनके स्कोर 594 और 591 थे।
विदर्शा का स्टैंडिंग राउंड का प्रदर्शन शानदार रहा (98 और 98)। उन्होंने नीलिंग राउंड के 193 के स्कोर से वापसी करते हुए कुल 588 अंक बनाए और छठे स्थान पर रहीं। स्टैंडिंग राउंड की पहली सीरीज में 93 के स्कोर ने आशी चौकसे को काफी पीछे कर दिया और वह इससे उबर नहीं पाईं। अपनी आखिरी स्टैंडिंग सीरीज में 97 के स्कोर के साथ उन्होंने कुल 585 अंक हासिल किए।
Heartiest congratulations to Tilottama Sen, Vidarsa Vinod Kochalumkal and Ashi Chouksey on winning the Silver Medal in the Women’s 50m Rifle 3 Positions Team event at the #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/18XazaBTuz
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 26, 2026
यह भी पढ़ें- मां के एक शब्द ने शूटर सुरुचि को दिया हौंसला, एशियन गेम्स में गोल्ड जीत झज्जर की बेटी की ने रचा इतिहास
