Asian Games 2026: हरियाणा की सीमा कालीरामना चक्का फेंक में पदक से चूकीं, सेपकटेकरा में भारत को लगा करारा झटका
भारत की चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा कालीरामना एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने से चूक गईं। वो चौथे स्थान पर ...और पढ़ें

सीमा कालीरामना (Pic Credit - X)
HighLights
सीमा कालीरामना एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने से चूकीं
भारतीय महिला सेपकटेकरा टीम का सफर हुआ समाप्त
प्रेट्र, नागोया। एक माह पहले गलास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा कालीरामना सोमवार को एशियाई खेलों में पदक जीतने से चूक गईं। वह अपने इवेंट में पांचवीं कोशिश में 59.88 मीटर थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
इवेंट में पोडियम पर जगह बनाने वाली तीनों खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 60 मीटर से ज्यादा था। मुकाबले के बीच में थाइलैंड की सुबेनरात इनसाएंग ने अपनी चौथी कोशिश में 61.43 मीटर का थ्रो करके सीमा को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
चीन की फेंग बिन (63.83 मीटर) और जियांग झिचाओ (62.25 मीटर) ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता। मुकाबले में शामिल एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सान्या यादव 49.90 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहीं।
भारत महिला सेपक टेकरा डबल्स से बाहर
भारतीय टीम एशियाई खेलों की महिला डबल्स सेपकटेकरा स्पर्धा के ग्रुप चरण में हारकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।
मेनेनू सुकरू और लेइरेंतोंबी देवी इलांगबाम की जोड़ी जापान से 1-2 (11-15, 15-9, 13-15) से हार गई। इससे पहले दक्षिण कोरिया और फिलीपींस ने भारत को 2-0 से हराया था। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती है।
टेनिस महिला डबल्स में हारीं अंकिता-रुतुजा
एशियाई खेलों की महिला डबल्स स्पर्धा में भारतीय टेनिस खिलाड़ियों का सफर जल्दी खत्म हो गया। पहले ही राउंड में अंकिता रैना और रुतुजा भोसले को कजाकिस्तान की युलिया पुतिनत्सेवा और अन्ना डानिलिना ने 7-5, 3-6 और 5-10 से मात दी। मैच का फैसला टाई ब्रेकर में हुआ।
वहीं, पुरुष सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल और दक्षिण कोरिया के हांग सिओंग्चैन के बीच का मुकाबला 3-2 के स्कोर पर था तभी भारी बारिश के चलते इस मैच को रोकना पड़ा। अब यह मैच मंगलवार को पूरा किया जाएगा।
कोरियाई खिलाड़ियों के विरुद्ध सुमित का हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है कोरिया के विरुद्ध डेविस कप की टाई में वह अपने दोनों सिंगल्स मैच हार गए थे।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: जेवलिन थ्रो से भारत को मिले 2 मेडल, यशवीर ने सिल्वर तो रोहित ने ब्रॉन्ज किया अपने नाम
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत ने एथलेटिक्स में किया कमाल, श्रीशंकर और गुलवीर ने जीते सिल्वर मेडल
