विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: भारत ने एथलेटिक्‍स में किया कमाल, श्रीशंकर और गुलवीर ने जीते सिल्‍वर मेडल

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:51 PM (IST)

भारतीय एथलीट्स के लिए एशियन गेम्‍स 2026 में सोमवार का दिन अच्‍छा रहा। मुरली श्रीशंकर ने चोटिल होने के बावजूद ...और पढ़ें

पारुल चौधरी, मुरली श्रीशंकर और गुलवीर सिंह

पारुल चौधरी, मुरली श्रीशंकर और गुलवीर सिंह

HighLights

  1. मुरली श्रीशंकर ने लांग जंप में जीता ब्रॉन्‍ज मेडल

  2. पारुल चौधरी अपने गोल्‍ड की रक्षा करने से चूकी

  3. गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर फाइनल में जीता सिल्‍वर मेडल

प्रेट्र, नागोया। मुरली श्रीशंकर ने एशियाई खेलों की पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एथलेटिक्स में भारत का पदक अभियान जारी रखा। पालक्कड के 27 वर्षीय श्रीशंकर ने हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों और इस साल ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक जीता था। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 8.07 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से पदक जीता।

हालांकि, चौथे प्रयास में टखने में चोट लगने के बाद वह अपने अंतिम दो प्रयास नहीं कर सके। वह चीन के यूहाओ शी के बाद दूसरे स्थान पर रहे। शी ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ 8.17 मीटर का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उज्बेकिस्तान के अनवर अनवारोव ने 8.06 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पारुल के नाम रहा कांस्य

पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीता। पारुल एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव नहीं कर सकीं। उत्तर प्रदेश की 31 वर्षीय पारुल ने 15 मिनट 14.61 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

वर्ष 2023 में हांगझोउ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पारुल का मौजूदा एशियाई खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने रविवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता था।

गुलवीर पर है नाज

वहीं, लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों के 1500 मीटर फाइनल में तीन मिनट 36.72 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता था। गुलवीर ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ के फाइनल में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। एक अन्य भारतीय यूनुस शाह तीन मिनट 43.88 सेकेंड के समय के साथ नौवें स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत पर हुई मेडल की बरसात, एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करके एक दिन में जीते रिकॉर्ड 8 पदक

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: भारत ने एक दिन में रिकॉर्ड 8 मेडल जीते, गोल्‍ड की कसक रह गई अधूरी