विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 Live: हरिता ने भारत को दिलाया एक और मेडल, महिला हॉकी टीम के सामने सिंगापुर की चुनौती

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:22 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 04:03 PM (IST)

Asian Games 2026 Live: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत एथलेटिक्स, स्क्वॉश, वेटलिफ्टिंग, कुराश और शूटिंग में मेडल अपने नाम कर सकता है।

News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 में भारत आज के दिन की शुरुआत मेडल टैली में 10वें स्थान के साथ करेगा और उसकी कोशिश अपनी स्थिति को बेहतर करने की होगी। भारत ने अभी तक चार गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। रविवार को एथलेटिक्स, स्क्वॉश, वेटलिफ्टिंग, कुराश और शूटिंग में मेडल इवेंट्स होंगे। इन खेलों में भारत के पास अपने मेडल की संख्या को बढ़ाने का मौका होगा। भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, आर्चरी, बॉक्सिंग और हॉकी जैसे इवेंट्स में भी हिस्सा लेंगे।