Asian Games 2026: मेडल से चूकने के बाद आयोजकों पर भड़कीं पीवी सिंधू, इस बात के लिए लगाई लताड़
एशियन गेम्स 2026 में पीवी सिंधू बैडमिंटन सिंगल्स में मेडल जीतने से चूक गईं और क्वार्टर फाइनल में हार का ...और पढ़ें

पीवी सिंधू को आया गुस्सा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 में भारत बैडमिंटन के सिंगल्स इवेंट में खाली हाथ रहा। पुरुष और महिला सिंगल्स इवेंट में भारत का कोई भी खिलाड़ी मेडल मैच में जगह नहीं बना सका। देश की सबसे बड़ी उम्मीद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी इसमें चूक गईं। मेडल न जीतने के बाद सिंधू ने एशियन गेम्स के आयोजकों को आड़े हाथों लिया है।
सिंधू को क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन यूफेई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चीन की खिलाड़ी ने सिंधू को 11-21, 21-18, 21-10 से मात दी थी। इसी के साथ सिंधू का सफर एशियन गेम्स में खत्म हो गया था। सिंधू ने आयोजकों को खराब शेड्यूल और उनके मैच में रिव्यू की सुविधा न होने को लेकर लताड़ लगाई है।
सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट
सिंधू ने मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा, "एशियन गेम्स में मेरा सफर खत्म हो गया है और मैं काफी दुखी हूं। उस क्वार्टर फाइनल में वो तीन अंक। मैं बार-बार उन तीन अंकों का जिक्र करूंगी। चीन की तरह, लंबी रैलियों ने अहम समय पर मैच को बदल दिया। मेरे पास मौका था,लेकिन उन्हें जाने देना दुख पहुंचाता है।"
उन्होंने लिखा, "तीन मैच 18 घंटे में। सुबह तीन बजे वापस आई फिर सुबह 8:30 बजे मैच खेला। इससे थकान होती है।"
सिंधू ने अपना क्वार्टर फाइनल मैच कोर्ट-4 पर खेला था जिस पर रिव्यू की सुविधा मौजूद नहीं थी। ये सुविधा सिर्फ पहले और दूसरे नंबर के कोर्ट पर थी।
शेड्यूल से थी परेशानी
शेड्यूल के कारण सिंधू को रिकवर करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। उन्होंने 24 घंटों के भीतर तीन सिंगल्स मैच खेले। जापान की तोमोका मियाजाकी के खिलाफ उनका तीसरे राउंड का मैच रविवार को देर रात 1:30 बजे खत्म हुआ था। इसके 12 घंटे से भी कम के बाद वह क्वार्टर फाइनल खेलने आ गई थीं। इस कड़े शेड्यूल ने बाकी सिंगल्स खिलाड़ियों को भी परेशान किया। उन्नति हुड्डा ने भी अपने तीन मैच 26 घंटे के भीतर खेले। वह क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची से हारकर बाहर हो गईं।
