फ्रेंच ओपन 2026 का खिताब जीतने से चूकी पीवी सिंधू, फाइनल में आन से यंग ने दी मात
भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन सुपर 750 का खिताब जीतने से चूक गईं। उन्हें फाइनल में आन से यंग ने हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

पीवी सिंधू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, पेरिस। भारत की पीवी सिंधू ने रविवार को फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग से तीन गेम में हारकर उपविजेता रहीं।
भारतीय खिलाड़ी को ओलिंपिक चैंपियन आन से यंग के विरुद्ध 21-16, 11-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ आन ने अपना चौथा फ्रेंच ओपन खिताब और इस सत्र का 11वां खिताब अपने नाम किया।
पहला गेम जीतने के बाद भी करना पड़ा हार का सामना
दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधू ने शानदार शुरुआत की और अपनी लंबाई तथा आक्रामक शाट्स का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए 20 मिनट में पहला गेम जीत लिया।
उनके करियर में यह केवल दूसरी बार था जब वह कोरियाई खिलाड़ी के विरुद्ध कोई गेम जीतने में सफल रही थीं। हालांकि आन के विरुद्ध 11 मुकाबलों में वह अब तक उन्हें एक बार भी नहीं हरा पाई हैं।
यह भी पढ़ें- 25 साल बाद लैंकाशायर ने कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर, टूटा जेम्स एंडरसन का दिल; सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जाहिर की नाराजगी
