शादाब खान आउट होने के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए, फिर हुआ ऐसा चमत्कार; हारी हुई बाजी पलट दिलाई पाकिस्तान को जीत - Video
शादाब खान ने इंग्लैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में शतक जड़कर पाकिस्तान को हारी हुई बाजी जिताई। 97 रन ...और पढ़ें

शादाब खान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शादाब खान ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने शतक लगाकर एक ऐसे मैच में जीत दिलाई, जहां पाक टीम की हार लगभग सुनिश्चित लग रही थी। हालांकि, इस मैच में जमकर ड्रामा देखने को मिला। शादाब खुद को आउट मान रहे थे लेकिन फिर एक फैसले से पूरी बाजी पलट गई और उन्होंने शतक लगाकर टीम को जीत दिला दी।
दरअसल, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसी का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा लेकिन रोमांच से भरपूर रहा। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की। शादाब अकेले अपने दम पर मैच पाक को मैच में जीत दिलाई।
शादाब खान को दिया गया आउट
आखिरी 6 ओवरों में पाकिस्तान को जीत के लिए 27 रनों की जरूरत थी। शादाब एक तरफ लगातार शॉट लगा रहे थे। दूसरी तरफ हारिस रउफ क्रीज पर टिके हुए थे। 45वें ओवर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गेंद गस एटकिंसन को थमाई। शादाब ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने आउट करार दिया। शादाब उस वक्त 97 रन पर थे।
यहां पर देखें वीडियो-
If you are interested in miracle in 2026 This is rightly happened in Pakistan cricket, shadab khan was in tear 😢, but he reviewed on the last stage on the last wicket at 90 Runs. https://t.co/VK1RIarISk
— 𝐅𝐚𝐧✯𝐁𝐚𝐛𝐚𝐫 𝐀𝐳𝐚𝐦 𝐁𝐥𝐢𝐬𝐬𓃵 (@Bobi_1A) October 25, 2026
हालांकि, उन्होंने डीआरएस की मांग की लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने लगे। शादाब को यकीन था कि ने आउट हैं। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे। हालांकि, रिव्यू में दिखा कि गेंद पैड पर लगने से पहले उनके बैट लगी है, तो थर्ड अंपायर ने फैसला बदल दिया। इससे शादाब बहुत खुश हुए और फिर बल्लेबाजी करने के लिए आए। इसके बाद उन्होंने कमाल की पारी खेली और शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
पाकिस्तान ने जीता मुकाबला
इंग्लैंड ने बेन डकेट के शतक के दम पर पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए थे। पाकिस्तान को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य मिला और इंग्लिश गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर नकेल कस दी। पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज शादाब को छोड़कर 50 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सका। शाबाद ने रउफ के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की और पाक टीम को एक विकेट से शानदार जीत दिलाई।
