25 साल बाद लैंकाशायर ने कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर, टूटा जेम्स एंडरसन का दिल; सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जाहिर की नाराजगी
जेम्स एंडरसन को हाल ही में लैंकाशायर ने कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद अब उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
-1792950385448_m.webp)
जेम्स एंडरसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को हाल ही में लैंकाशायर ने अगले सीजन के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था, जिसके बाद अब उन्होंने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
एंडरसन ने इंस्टागाम्र पर पोस्ट कर लिखा कि उनके लिए 25 साल तक लैंकाशायर के लिए खेलना सपने पूरे जैसा होना था। हालांकि, एंडरसन का ये भी कहना है कि अगर ये उनके हाथ में होता तो, इस तरह अपना सफर खत्म नहीं करते।
एंडरसन ने जाहिर की नाराजगी
एंडरसन को 25 साल बाद लैंकाशायर के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया। वो साल 2001 से ही टीम का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी।
एंडरसन ने लिखा, 'मैंने बचपन से ही लैंकाशायर को सपोर्ट किया है और 25 सालों तक उसके लिए खेलना सपने के पूरे जैसा होना था। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेलने उतरना मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहा है और यहां कई शानदार यादें मेरे साथ हैं, जिसमं टीम की कप्तानी करने का सम्मान भी शामिल है। अगर मेरे हाथ में होता तो इसका अंत इस तरह नहीं होता, लेकिन मैं खिलाड़ियों और फैंस को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।'
View this post on Instagram
रिटायरमेंट को लेकर नहीं कही कोई बात
हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लैंकाशायर द्वारा कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने के बाद एंडरसन रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं। मगर तेज गेंदबाज ने अभी संन्यास को लेकर कोई बात नहीं कही।
ऐसे में यह भी हो सकता है कि एंडरसन अगले सीजन के लिए किसी दूसरे क्लब को ज्वाइन कर लें। हालांकि, अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो, रिटायरमेंट का फैसला भी ले सकते हैं।
2024 में ले चुके हैं संन्यास
एंडरसन ने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। एंडरसन इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में कुल 704 विकेट लिए। वहीं फर्स्ट क्लास की बात करें तो, उनके नाम कु 1193 विकेट हैं। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने करियर में कुल 188 टेस्ट खेले। हालांकि, अब शायद वो खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट छोड़ सकते हैं।
